Home
Class 12
BIOLOGY
ऐल्कोहॉल / ड्रग के द्वारा होने वाले कुप्...

ऐल्कोहॉल / ड्रग के द्वारा होने वाले कुप्रयोग के हानिकारक प्रभावों की सूची बनाएँ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ड्रग और ऐल्कोहॉल के तत्कालिक प्रतिकूल प्रभाव अंधाधुंध व्यवहार , बर्बरता और हिंसा के रूप में व्यक्त होते हैं। ड्रगों की अत्यधिक मात्रा से शवसन-पात (रेस्पाइरेटरी फेल्योर ), ह्रदय पात ( हार्ट - फेल्योर ) प्रमस्तिष्क रक्तस्राव ( सेरेब्रल हेमरेज ) के कारण समूचछा ( कोमा ) और मृत्यु हो सकती है। ड्रगों का संयोजन या ऐल्कोहॉल के साथ उनके सेवन का आमतौर पर यह परिणाम अति मात्रा होती है। युवाओं में ड्रग और ऐल्कोहॉल दुरूपयोग के सबसे सामान्य लक्षण शैक्षिक क्षेत्र में प्रदर्शन में कमी , बिना किसी स्पष्ट कारण के स्कूल या कॉलेज से अनुपस्थिती , वयक्तिगत स्वच्छता के रूचि में कमी , विनिवर्तन , एकाकीपन , अवसाद ,थकावट ,आक्रमणशील और विद्रोही वयवहार , परिवार और मित्रों से बिगड़ते संबंध , शौककी रूचि में कमी , सोने और खाने की आदतों में परिवर्तन , भूख और वजन में उतार- चढ़ाव अदि हैं। ड्रग / ऐल्कोहॉल के कुप्रयोग के दूरगामी परिणाम भी हो सकते हैं। अगर कुप्रयोगकर्ता को ड्रग / ऐल्कोहॉल खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलें तो वह चोरी का सहारा ले सकता /सकती हैं। यह प्रतिकूल प्रभाव केवल ड्रग / ऐल्कोहॉल का सेवन करने वाले तक सीमित नहीं रहता। कभी - कभी ड्रग / ऐल्कोहॉल अपने परिवार यह मित्र अदि के लिए भी मानसिक और आर्थिक कष्ट का कारण बन सकता /सकती हैं। जो अंतः शिरा द्वारा ड्रग लेते हैं उनको एड्स और यकृतशोथ -बी जैसे गंभीर संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है। गर्भावस्था के दौरान ड्रग एवं ऐल्कोहॉल का उपयोग गर्भ पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। महिला खिलाड़ियों द्वारा उपचयी स्टेरॉइडों के सेवन के अनुषंगी प्रभावों में पुस्तवन,आक्रामकता,भावदशा में उतार -चढाव ,अवसाद , असामान्य आर्तव चक्र, मुँह और शरीर पर बालों की अत्यधिक वृद्धि , भग के आकर का बढ़ जाना , आवाज का गहरा होना शामिल हैं। पुरुष खिलाड़ियों में मुँहासे , आक्रामकता , भावदशा में उतार -चढाव ,अवसाद , वृषणों के आकर का घटना , शुक्राणु उत्पादन में कमी , यकृत और वृक्क की संभावित दुष्क्रियता , वक्ष का बढ़ना , समयपूर्व गंजापन , प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना अदि शामिल है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|17 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|5 Videos
  • रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|21 Videos
YUGBODH-मानव स्वास्थ्य तथा रोग -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. कैंसर क्या है ? कैंसर के प्रकार लिखिए तथा कैंसर रोग के प्रमुख कारण लिख...

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित रोगों का संचरण कैसे होता है - (१) अमीबता , (२) मलेरिया , (३...

    Text Solution

    |

  3. वे कौन-से विभिन्न रस्ते हैं , जिनके द्वारा मानव प्रतिरक्षा न्यूनता विष...

    Text Solution

    |

  4. वह कौन-सी क्रियाविधि है ,जिससे एड्स विषाणु संक्रमित व्यक्ति के प्रतिरक...

    Text Solution

    |

  5. ऐल्कोहॉल / ड्रग के द्वारा होने वाले कुप्रयोग के हानिकारक प्रभावों की स...

    Text Solution

    |

  6. क्या आप ऐसा सोचते हैं कि मित्रगण किसी को ऐल्कोहॉल/ ड्रग सेवन के लिए प...

    Text Solution

    |

  7. ऐसा क्यों है जब कोई व्यक्ति ऐल्कोहॉल या ड्रग लेना शुरू कर देता है तो उ...

    Text Solution

    |

  8. व्यसन के प्रमुख कारणोंका वर्णन कीजिए। अथवा आपके विचार से किशोरों...

    Text Solution

    |

  9. प्रतिरक्षात्मक तंत्र क्या है ? मनुष्य के प्रतिरक्षात्मक तंत्र के विभिन...

    Text Solution

    |

  10. संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए - अथवा प्रतिजन क्या है ? साम...

    Text Solution

    |