Home
Class 12
BIOLOGY
निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए (1) परज...

निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए (1) परजीविता एवं सहजीविता, (2) सहजीविता एवं सहभोजिता तथा (3) हाइड्रोसियर एवं जिरोसियर।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(1) परजीविता एवं सहजीविता में अंतरपरजीविता-जब एक जीव दूसरे जीव से पोषण प्राप्त करता है, तो इस संबंध को परजीविता कहते हैं। इसमें एक जीव को लाभ तथा एक को हानि होती है। इस संबंध को सामान्यत: पोषक में कोई रोग पैदा होता है। उदा.- फीताकृमि एवं मनुष्य तथा जू एवं मनुष्य का सम्बन्ध।सहजीविता-जब दो जीव साथ-साथ एक-दूसरे से लाभ उठाते हुए जीवनयापन करते हैं तो इस सम्बन्ध को सहजीविता कहते हैं । इस सम्बन्ध में दोनों ही जीव लाभान्वित होते हैं । उदा.-लाइकेन, मनष्य के आँत के जीवाणु।
(2) सहजीविता एवं सहभोजिता में अंतर सहजीविता--(1) सहजीविता वह सम्बन्ध है, जिसमें दो जीव एक-दूसरे को लाभ पहुँचाते हए जीवित जबकि सहभोजिता या कामनसेलिज्म वह सम्बन्ध है, जिसमें एक जीव लाभान्वित होता है, दूसरा
(ii) सहजीविता में दोनों जीवों के बीच क्रियात्मक सम्बन्ध होता है, जबकि कॉमनसेलिज्म में दोनों जीवों के बीच क्रियात्मक सम्बन्ध नहीं होता है। उदा.-सहजीविता-लाइकेन तथा लेग्यूमिनोसी कुल के पादपों की जड़ों में पाये जाने वाले जीवाणु का संबंध।
सहभोजिता-ऑर्किड तथा वृक्षों का सम्बन्ध, बंजर एवं हरी भूमि में चरती गाय की पीठ पर बैठे पक्षी का सम्बन्ध।
(3) हाइड्रोसियर एवं जिरोसियर में अंतर(i) जल में होने वाले अनुक्रमण को हाइड्रोसियर कहते हैं, जबकि मरुभूमि में होने वाले अनुक्रमण को जिरोसियर कहते हैं।(ii) हाइड्रोसियर में परिवर्तन अपेक्षाकृत तीव्रता से होता है, जबकि जिरोसियर में परिवर्तन अपेक्षाकृत धीमी गति से होता है। (iii) हाइड्रोसियर में जलीय पौधे बनते हैं, जबकि जिरोसियर में मरुस्थलीय पौधे बनते हैं। उदा.- झील रतन्त्र का विकास (हाइड्रोसियर), मरुभूमि में झाड़ियों का विकास।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव एवं समष्टियाँ

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|18 Videos
  • जनन स्वास्थ्य 

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|6 Videos
  • जीव जगत

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|3 Videos