Home
Class 12
BIOLOGY
पारिस्थितिक तंत्र के घटकों की व्याख्या क...

पारिस्थितिक तंत्र के घटकों की व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पारिस्थितिक तन्त्र-टेंसले के अनुसार, “वातावरण के जीवीय तथा अजीवीय घटकों की समन्वित प्रणाली को पारिस्थितिक तन्त्र कहते हैं।"
तालाब पारितन्त्र के घटक-तालाब के घटक भी एक प्रारूपिक घटकों के ही समान निम्नलिखित प्रकार के होते हैं-
(A) अजावक घटक-तालाब का मुख्य अजीवीय घटक जल होता है, जिसमें सभी कार्बनिक तथा अकार्बनिक रसायन घुले रहते हैं।
(B) जीवीय घटक-तालाब पारितन्त्र में सभी जीवीय घटक पाये जाते हैं-
(1) उत्पादक-प्लवक जैसे-वॉलवॉक्स, पेण्डोराइना, ऊडोगोनियम, स्पाइरोगायरा इत्यादि के अलावा हाइड्रिला, सेजिटेरिया, यूट्रिकुलेरिया, ऐजोला, ट्रापा, लेम्ना, टाइफा, निम्फिया आदि पादप तालाब पारितन्त्र उत्पादक वर्ग का निर्माण करते हैं।
(2) प्राथमिक उपभोक्ता- इस श्रेणी में जन्तु प्लवक डेफ्निया, साइक्लोप्स, पैरामीशियम, अमीबा आदि आते हैं।
(3) द्वितीयक एवं तृतीयक उपभोक्ता-छोटी शाकाहारी मछलियों को खाने वाली बड़ी मछलियाँ द्वितीयक उपभोक्ता एवं सारस तथा मांसाहारी मछली खाने वाले आदमी जल तन्त्र के तृतीयक उपभोक्ता की तरह कार्य करते हैं।
(4) अपघटक-विभिन्न प्रकार के सूक्ष्मजीव इसके अन्तर्गत रखे जाते हैं, जो जन्तुओं एवं पादपों के मृत शरीर को विघटित करके फिर से उनके अवयवों को भूमि में मिला देते हैं, जिससे उत्पादक उनका उपयोग कर सकें । कवक सिफैलोस्पोरियम, क्लैडोस्पोरियम, पायथियम, कवुलेरिया, सैप्रोलिग्निया तथा जीवाणु इस श्रेणी के उदाहरण हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पारिस्थितिक तंत्र (पारितंत्र)

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|7 Videos
  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|20 Videos
  • पुष्पीय पादपों की आंतरिकी

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|7 Videos