Home
Class 12
BIOLOGY
एक पारिस्थितिक तंत्र में कार्बन चक्रण की...

 एक पारिस्थितिक तंत्र में कार्बन चक्रण की महत्वपूर्ण विशिष्टताओं की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सजीवों के शुष्क भार का 49% भाग कार्बन से बना होता है। समुद्र में 71% कार्बन विलेय के रूप में विद्यमान है। यह सागरीय कार्बन भण्डार वायुमण्डल में CO_(2)की मात्रा को नियमित करता है। कुल भूमण्डलीय कार्बन का केवल 1% भाग ही वायुमण्डल में समाहित है। जीवाश्मी ईंधन भी कार्बन के भण्डार का प्रतिनिधित्व करता है। कार्बन चक्र वायुमण्डल, सागर तथा जीवित व मृतजीवों द्वारा सम्पन्न होता है। जैवमण्डल में प्रकाश संश्लेषण के द्वारा प्रतिवर्ष `4xx10^(13)` कि.ग्रा. कार्बन का स्थिरीकरण होता है । एक महत्वपूर्ण कार्बन की मात्रा `CO_(2)के रूप में उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं के श्वसन क्रिया के माध्यम से वायुमण्डल में वापस आती है। इसके साथ ही भूमि, कचरा सामग्री एवं मृत कार्बनिक पदार्थों के अपघटन प्रक्रिया द्वारा भी `CO_(2) की काफी मात्रा अपघटकों द्वारा छोड़ी जाती है।
यौगिकीकृत कार्बन की कुछ मात्रा अवसादों में नष्ट होती है और संचरण द्वारा निकाली जाती है। लकड़ी क जलाने, जंगली आग एवं जीवाश्म ईंधन के जलने के कारण, कार्बनिक सामग्री, ज्वालामुखीय क्रियाओं आदि अतिरिक्त स्रोतों द्वारा वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड को मुक्त करता है।
कार्बन चक्र में मानवीय क्रियाकलापों का महत्वपूर्ण प्रभाव है। तेजी से जंगलों का विनाश तथा परिवहन एक ऊजा के लिए जीवाश्मीय ईंधनों को जलाने आदि से, महत्वपूर्ण रूप से वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइडरको मुक्त करने की दर बढ़ी है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पारिस्थितिक तंत्र (पारितंत्र)

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|7 Videos
  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|20 Videos
  • पुष्पीय पादपों की आंतरिकी

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|7 Videos