Home
Class 12
BIOLOGY
किसी भौगलिक क्षेत्र में जाति क्षति में म...

किसी भौगलिक क्षेत्र में जाति क्षति में मुख्य कारण क्या है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अन्य जातियों के या क्षति के लिए जिम्मेदार कारण निम्नलिखित हैं - (1) मानव सभ्यता के विकास के साथ मानव आवश्कताएँ बढ़ती गई है। इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मनुष्य ने लगभग आधे से अधिक जंगलों को नष्ट कर दिया है। भारतवर्ष में 18% से भी कम स्थान में आज वन रह गये हैं। इस कारण जलवायु परिवर्तित हो गई है, जिसके कारण वन्य जीव विलुप्त हो रहे हैं, क्योंकि इनका प्राकृतिक आवास नष्ट परिवर्तित हो गया है। (2) वन्य जीवों की संख्या अनेक शिकार के कारण भी कम हो रही है, क्योंकि मनुष्य मनोरंजन तथा विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जीवो का शिकार करता है, जैसे- कस्तूरी मृग को कस्तूरी के लिए, हिरण,सांभर,तेंदुआ,शेर,चीता,खरगोश को खाल के लिए तथा हाथी को दाँत के लिए। (3) वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार का प्रतिबंध ना होना भी वन्य जीव विलुप्ततिकरण का एक प्रमुख कारण है। (4) प्रदूषण (जैसे- शोर इत्यादि) भी वन्य जीवों को प्रभावित करता है जिसके कारण आज विलुप्त हो रहे हैं। (5) वनो की कटाई उद्योगों की स्थापना तथा विभिन्न रसायनों व प्रदूषणो के उपयोग आदि के कारण वातावरण में परिवर्तन हो आया है जिससे कई जीव विलुप्त हो गए हैं या हो रहे हैं। (6) मनुष्य सुरक्षात्मक कारणों से भी कुछ वन्य जीवों को मार देता है, जिसके कारण यह विलुप्त हो रहे हैं। जैसे- चीता, शेर इत्यादि से मनुष्य डरता है इस कारण इन्हें मार देता है। (7) कुछ जन्तुओ तथा उनके उत्पादों जैसे- हाथी दाँत, चमड़ा ,सिंह, मोती आदि की यूरोपीय देशों में बहुत अधिक मॉँग है और ये वहाँ पर उच्च दामों में बिकते हैं। भारत तथा दूसरे विकासशील राष्ट्रों में अवैध शिकार हो रहा है और जो एक प्रमुख कारण है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव-विविधता एवं उनका संरक्षण

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रशन|9 Videos
  • जैव-प्रौद्योगिकी ऐंव उनके प्रयोग

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|4 Videos
  • पयार्वरणीय मुद्दे

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न प्रश्न|10 Videos