Home
Class 12
BIOLOGY
राष्ट्रीय उद्यान क्या है ? भारतवर्ष के क...

राष्ट्रीय उद्यान क्या है ? भारतवर्ष के किन्ही 5 राष्ट्रीय उद्यानो का वर्णन कीजिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वह क्षेत्र जो भारत सरकार द्वारा वन्य जीवन के विकास के लिए घोषित किया गया हो, राष्ट्रीय उधान कहलाता है। ऐसे क्षेत्रों में वनों को काटने, पशु चारागाह या पशुचारण, खेती इत्यादि की अनुमति नहीं दी जाती। हमारे देश में कुल 66 राष्ट्रीय उद्यान है जिनका कुल क्षेत्रफल 33,988.14 वर्ग किलोमीटर है। हमारे देश में कुछ प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित है- (1) शिवाजी पार्क(Shivaji park)- यह मध्यप्रदेश में ग्वालियर के पास शिवपुरी में एक झील के किनारे स्थित है। इसमें चीतल, सांभर, बाग प्रमुख रूप से पाए जाते हैं (2) गुंडी डियर पार्क(Gundy Deer Park)- यह काले चीतल तथा एलिवनो हिरणो के लिए स्थापित किया गया है। यह चेन्नई के पास तमिलनाडु में स्थित है। (3) जिम कार्बेट पार्क(Jim Corbet Park)- यह उत्तराखंड में नैनीताल के पास बनाया गया है। यहाँ शेरों को संरक्षित किया गया है। (4) बोतला राष्ट्रीय उद्यान(Brtla National Park)- यहाँ बाघों व हाथियों का संरक्षण किया गया है। बिहार राज्य के पलामू जिले में है। (5) डाचीगम राष्ट्रीय उधान(Dachigam National Park)- चीता, काले भालू, कस्तूरी मृग, जंगली बकरी, तथा कश्मीरी बारहसिंघा का संरक्षण कश्मीर में किया गया है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव-विविधता एवं उनका संरक्षण

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रशन|9 Videos
  • जैव-प्रौद्योगिकी ऐंव उनके प्रयोग

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|4 Videos
  • पयार्वरणीय मुद्दे

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न प्रश्न|10 Videos