Home
Class 12
PHYSICS
एक R त्रिज्या की पतली वल्य पर q आवेश एक ...

एक R त्रिज्या की पतली वल्य पर q आवेश एक समान रूप से वितरित है। वलय की अक्ष पर, केन्द्र से x दूरी पर स्थित बिन्दु पर विधुत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात कीजिए। प्राप्त परिणाम की प्रतिबन्ध `xgtgtR` के लिए विवेचना कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चूँकि वल्य पर q आवेश एक समान रूप से वितरित है अतः रेखीय आवेश घनत्व

`lambda=(q)/(L)=(q)/(2piR)`
अब चित्र में दर्शाइए अनुसार हम वलय पर व्यासतः सम्मुख दो समान लम्बाई dl के अल्पांश A एवं B लेते है।
प्रत्येक अल्पांश पर आवेश
`dq=lambdadl`
प्रत्येक अल्पांश से बिन्दु P की दूरी r है, तो
अल्पांश A के कारण बिन्दु P पर विद्युत क्षेत्र
`dE_(1)=(1)/(4piin_(0))(dq)/(r^(2))` {AP दिशा में}
अल्पांश B के कारण बिन्दु P पर विद्युत क्षेत्र
`dE_(2)=(1)/(4piin_(0))(dq)/(r^(2))` {BP दिशा में}
स्पष्टतः `|dE_(1)|=|dE_(2)|`
`dE_(1)` एवं `dE_(2)` को चित्रानुसार वियोजित करने पर इनके ऊर्ध्वघटक `dE_(1)sintheta` एवं `dE_(2)sintheta` परिमाण में समान एवं परस्पर विपरीत होने के कारण परस्पर निरस्त हो जाते है जबकि क्षैतिज घटक `dE_(1)costheta` एवं `dE_(2)costheta` समान दिशा में होने के कारण जुड़ जाते है। हम सम्पूर्ण वलय को इसी प्रकार के अल्पांश युग्मो में विभक्त कर सकते है। प्रत्येक युग्म का क्षैतिज घटक OP दिशा के अनुदिश होता है अतः सम्पूर्ण वलय के कारण बिन्दु P पर विद्युत क्षेत्र
`E=int_(L)dEcostheta=(1)/(4piin_(0))int_(L)(dq)/(r^(2))costheta`
`because` चित्र से `costheta=(x)/(r),because dq=lambdadl` तथा `x, lambda` एवं r नियतांक है।
अतः `E=(lambdax)/(4piin_(0)r^(3))int_(L)dl`
`because int_(L)dl`= सम्पूर्ण वलय की लम्बाई `=2piR`
अतः `E=(lambdax)/(4piin_(0)r^(3))2piR`
`because lambdaxx2piR=q` तथा चित्र से `r=(R^(2)+x^(2))^(1//2)`
अतः `E=(qx)/(4piin_(0)(R^(2)+x^(2))^(3//2))=(kqx)/((R^(2)+x^(2))^(3//2))`
प्रतिबन्ध `xgtgtR` के लिए उपरोक्त सूत्र
`E=(kqx)/(x^(3))=(kq)/(x^(2))`
में लघुकृत हो जाता है। यह सूत्र किसी बिन्दु आवेश q से x दूरी पर स्थित बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र के सूत्र के समान ही है। अतः अक्ष पर दूरस्थ बिन्दुओं के लिए वलय इस प्रकार व्यवहार करती है मानो इसका सम्पूर्ण आवेश इसके केन्द्र पर संकेन्द्रित है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गाउस का नियम एवं उसके अनुप्रयोग

    MITTAL PUBLICATION|Exercise आंकिक उदाहरण (विद्युत फ्लक्स पर आधारित)|6 Videos
  • गाउस का नियम एवं उसके अनुप्रयोग

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्तक के प्रश्न एवं उनके उतर - बहुचयनात्मक प्रश्न|10 Videos
  • गाउस का नियम एवं उसके अनुप्रयोग

    MITTAL PUBLICATION|Exercise गाउस नियम पर आधारित (उदाहरण)|31 Videos
  • किरण प्रकाशिकी

    MITTAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षा संबंधित प्रश्न|20 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षा संबंधी प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
MITTAL PUBLICATION-गाउस का नियम एवं उसके अनुप्रयोग -पाठ्य निहित उदाहरण
  1. एक समान विद्युत क्षेत्र vecE में एक बेलन इस प्रकार स्थित है कि इसकी अक...

    Text Solution

    |

  2. एक 5 cm त्रिज्या की वृत्ताकार शीट एक समान विद्युत क्षेत्र 5xx10^(+5)Vm...

    Text Solution

    |

  3. एक R त्रिज्या की पतली वल्य पर q आवेश एक समान रूप से वितरित है। वलय की ...

    Text Solution

    |

  4. एक समान रूप से आवेशित एक वलय एवं एक गोले दोनों की त्रिज्या R है। दोनों...

    Text Solution

    |

  5. 0.03 की त्रिज्या के एक गोलीय पृष्ठ के केन्द्र पर 7.6muC आवेश स्थिति है...

    Text Solution

    |

  6. चित्रानुसार एक बिन्दु आवेश q, एक अर्द्धगोलीय पृष्ठ के केन्द्र पर स्थित...

    Text Solution

    |

  7. चित्रानुसार एक घन विद्युत क्षेत्र vecE=E(0)xhati में स्थिति है। घन की ...

    Text Solution

    |

  8. एक अर्द्धगोलाकार बिन्दु, किसी एकसमान विद्युत क्षेत्र में रखा है इसके व...

    Text Solution

    |

  9. एक अपरिमित विस्तार के सीधे तार पर रेखीय आवेश घनत्व 2C//m है। इस रेखीय ...

    Text Solution

    |

  10. एक इलेक्ट्रॉन 0.1cm त्रिज्या के वृत्ताकार पथ पर अन्नत रेखीय आवेश के च...

    Text Solution

    |

  11. एक अन्नत विस्तार की चालक परत के 1cm^(2) क्षेत्रफल में 17.70muC आवेश है...

    Text Solution

    |

  12. एक अपरिमित चालक पटिटका पर पृष्ठ आवेश घनत्व 4xx10^(-6)Cm^(-2) है। पटिटक...

    Text Solution

    |

  13. एक 10 सेमी. त्रिज्या के चालक गोले के 1muC आवेश से आवेशित करने पर गोल...

    Text Solution

    |

  14. एक 10 सेमी. त्रिज्या के चालक गोले के 1muC आवेश से आवेशित करने पर गोल...

    Text Solution

    |

  15. एक 10 सेमी. त्रिज्या के चालक गोले के 1muC आवेश से आवेशित करने पर गोल...

    Text Solution

    |

  16. एक 10 सेमी. त्रिज्या के चालक गोले के 1muC आवेश से आवेशित करने पर गोल...

    Text Solution

    |

  17. 10 सेमी. व्यास के एक गोले को एकसमान रूप से आवेशित किया गया है ताकि इसक...

    Text Solution

    |

  18. एक 10 सेमी. त्रिज्या के अचालक गोले पर 0.5C आवेश एक समान रूप से वितरित ...

    Text Solution

    |

  19. एक 10 सेमी. त्रिज्या के अचालक गोले पर 0.5C आवेश एक समान रूप से वितरित ...

    Text Solution

    |

  20. एक 10 सेमी. त्रिज्या के अचालक गोले पर 0.5C आवेश एक समान रूप से वितरित ...

    Text Solution

    |