Home
Class 12
PHYSICS
दो छोटे बिन्दुवत् गोले प्रत्येक का द्रव्...

दो छोटे बिन्दुवत् गोले प्रत्येक का द्रव्यमान 200g है, एक उभयनिष्ठ बिन्दु से दो कुचालक धागों, जिनकी प्रत्येक की लम्बाई 40 cm है, द्वारा लटकाये गये है। दोनों गोले समान रूप से आवेशित है तथा साम्यावस्था में इनके बीच की दूरी 4 cm पायी गई है। प्रत्येक गोले पर आवेश ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

साम्यावस्था में गोलों पर कार्यरत बलों को चित्र में दर्शाया गया है। साम्यावस्था में प्रत्येक गोले पर परिणामी बल शून्य है।

विभिन्न बलों के घटकों को संतुलित करने पर
`Tcostheta=mg` …(1)
`Tsintheta=F=(Kq^2)/x^2` ….(2)
`therefore` समी. (2) में समय. (1) का भाग देने पर-
`tantheta=(Kq^2)/(mgx^2)`
`because` x= 4 cm का मान l = 40 cm से बहुत कम है।
अतः `theta` अल्प होने पर
`tantheta~~sintheta=(x//2)/l=x/(2l)`
`therefore (Kq^2)/(mgx^2)=x/(2l)`
`rArr q^2=(mgx^3)/(2Kl)`
`rArr q=sqrt((mgx^3)/(2Kl))`
`because` दिया गया है- m=200g =0.2 kg , x=4 cm `=4xx10^(-2)` m , l=40 cm=0.4 m
`therefore q=sqrt((0.2xx9.8xx(4xx10^(-2))^3)/(2xx9xx10^9xx0.4))`
`q=sqrt(1.74xx10^(-14))`
`=1.32xx10^(-7)` कूलॉम
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत क्षेत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न|55 Videos
  • विद्युत क्षेत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न- उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|15 Videos
  • विद्युत -चुम्बकीय तरंगे , संचार एवं समकालीन भौतिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|5 Videos
  • विद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|11 Videos