Home
Class 12
PHYSICS
दो इलेक्ट्रॉन एक दूसरे से 2Å की दूरी पर ...

दो इलेक्ट्रॉन एक दूसरे से 2Å की दूरी पर स्थित हैं। एक प्रोटॉन उनके बीच की दूरी के मध्य बिन्दु पर रखा हुआ है प्रत्येक कण पर परिणमित बल का परिकलन कीजिए। (`e = 1.6 xx 10^(-19)` कूलॉम)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रोटॉन बराबर व विपरीत आकर्षण बलों से, इलेक्ट्रॉन के कारण, आकर्षित होगा इसलिए प्रोटॉन पर परिणमित बल शून्य होगा। प्रत्येक इलेक्ट्रॉन पर कार्य कर रहे बल इस प्रकार होंगे-
(i) प्रोटॉन के कारण आकर्षण बल, (ii) दूसरे इलेक्ट्रॉन के कारण प्रतिकर्षण बल
`therefore` इलेक्ट्रॉन पर परिणमित बल
`F=K(-e(+e))/r^2+K(-e(-e))/(2r)^2`

`=(9xx10^9e^2)/r^2[-1+1/4]=-(9xx10^9xx3e^2)/(4r^2)`
`e=1.6xx10^(-19)` कूलॉम
r=1Å=`10^(-10)` मीटर
`therefore F=(-27xx10^9xx(1.6xx10^(-19))^2)/(4(10^(-10))^2)`
`=-1.371xx10^(-8)` न्यूटन
परिणमित बल प्रोटॉन की ओर आकर्षण बल होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत क्षेत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न|55 Videos
  • विद्युत क्षेत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न- उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|15 Videos
  • विद्युत -चुम्बकीय तरंगे , संचार एवं समकालीन भौतिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|5 Videos
  • विद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|11 Videos