Home
Class 12
PHYSICS
तीन आवेशों q1,q2,q3 पर विचार कीजिए जिनमे...

तीन आवेशों `q_1,q_2,q_3` पर विचार कीजिए जिनमें प्रत्येक q के बराबर है तथा l भुजा वाले समबाहु त्रिभुज के शीर्षों पर स्थित है। त्रिभुज के केंद्रक पर चित्र में दर्शाए अनुसार स्थित आवेश Q (जो q का सजातीय) पर कितना परिणामी बल लग रहा है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एक l भुजा के समबाहु त्रिभुज में प्रत्येक शीर्ष से केन्द्रक O की दूरी =`l//sqrt3`
चूंकि प्रत्येक शीर्ष पर आवेश `q_1=q_2=q_3=q` है अतः प्रत्येक शीर्ष पर स्थित आवेश q के कारण केन्द्रक O पर स्थित आवेश Q पर बल
`|vecF_1|=|vecF_2|=|vecF_3|=(KqQ)/((l//sqrt3)^2)=(3KqQ)/l^2`
बल `vecF_1`,AO के अनुदिश, बल `vecF_2`, BO के अनुदिश तथा बल `vecF_3` CO के अनुदिश कार्य करें तथा प्रत्येक बल, प्रत्येक दूसरे बल के साथ `120^@` के कोण पर होगा।

समान्तर चतुर्भुज नियम से
बल `F_2` व `F_3` का परिणामी `F=sqrt(F_2^2+F_3^2+2F_2F_3cos120^@)`
`F=sqrt(2F_2^2+2F_2^2(-1/2)) " " because |vecF_2|=|vecF_3|`
`F=sqrt(2F_2^2-F_2^2)=F_2=|vecF_1| " " because |vecF_2|=|vecF_1|`
तथा इस परिणामी बल की दिशा `vecF_1` के ठीक विपरीत होगी इस प्रकार `vecF_1` एवं `vecF_2` व `vecF_3` का परिणामी सदिश `vecF` परस्पर निरस्त हो जाते हैं तथा बिन्दु O पर स्थित आवेश Q पर नेट बल शून्य होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत क्षेत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न|55 Videos
  • विद्युत क्षेत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न- उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|15 Videos
  • विद्युत -चुम्बकीय तरंगे , संचार एवं समकालीन भौतिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|5 Videos
  • विद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|11 Videos