Home
Class 12
PHYSICS
बिन्दु आवेश q1 तथा q2 जिनके परिमाण क्रमश...

बिन्दु आवेश `q_1` तथा `q_2` जिनके परिमाण क्रमशः `+10^(-8)C` तथा `-10^(-8)C` हैं एक दूसरे से 0.1m दूरी पर रखे हैं। चित्र में दर्शाए बिन्दुओं A, B तथा C पर विद्युत क्षेत्र परिकलित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिया है-आवेश `q_1= +10^(-8)` कूलॉम, आवेश `q_2=-10^(-8)` कूलॉम
बिन्दु A के लिए-`q_1` से A की दूरी `r_1`= 0.05 मी., `q_2` से A की दूरी `r_2`= 0.05 मी.
`q_1` के कारण बिन्दु A पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता
`E_(1A)=(Kq_1)/r_1^2=(9xx10^9xx10^(-8))/(0.05)^2 ` (`q_1` से A की ओर)
या `E_(1A)=3.6xx10^4` न्यूटन/कूलॉम (A से `q_2` की ओर)
दोनों विद्युत क्षेत्र एक ही दिशा में है अतः बिन्दु A पर कुल विद्युत क्षेत्र
`E_A=E_(1A)+E_(2A)=3.6xx10^4+3.6xx10^4`
`=7.2xx10^4` न्यूटन/कूलॉम
`E_A` की दिशा बिन्दु A से आवेश `q_2` की ओर होगी।
बिन्दु B के लिए-बिन्दु B की, आवेश `q_1` से दूरी `r_1`= 0.05 मी., आवेश से दूरी = 0.15 मी.
अतः बिन्दु B पर, आवेश `q_1` के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता
`E_(1B)=(Kq_1)/r_1^2=(9xx10^9xx10^(-8))/(0.05)^2`
या `E_(1B) = 3.6 xx 10^4` न्यूटन/कूलॉम (`q_1` से B की ओर) आवेश `q_2` के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता
`E_(2B)=(Kq_2)/r_2^2=(9xx10^9xx10^(-8))/(0.15)^2`
या `E_(2B)=4 xx 10^3` न्यूटन/कूलॉम (B से `q_2` की ओर)
दोनों विद्युत क्षेत्र परस्पर विपरीत दिशा में हैं अतः बिन्दु B पर कुल विद्युत क्षेत्र की तीव्रता
`E_B=E_(1B)-E_(2B)=(3.6xx10^4-4xx10^3)`
`=3.2xx10^4` न्यूटन/कूलॉम ( `q_1` से B की ओर)
बिन्दु C के लिए-बिन्दु C की `q_1` व`q_2` से सीधी दूरी `r_1=r_2=0.1` मी.
अतः प्रत्येक आवेश के कारण बिन्दु C पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता
`|vecE_(1C)|=|vecE_(2C)|=(Kq)/r^2=(9xx10^9xx10^(-8))/(0.1)^2`
`=9xx10^3` न्यूटन/कूलॉम
जहाँ `vecE_(1C),q_1` से C की ओर तथा `vec_(2C)`, C से `q_2` की ओर निर्दिष्ट होगा।

अतः बिन्दु C पर परिणामी विद्युत क्षेत्र की तीव्रता
`E_C=sqrt(E_(1C)^2+E_(2C)^2+2E_(1C)E_(2C)cos 120^@)`
`E_C=sqrt(E_(1C)^2 +E_(1C)^2+2E_(1C)E_(1C)(-1/2))`
`=E_(1C)=9xx10^3` न्यूटन/कूलॉम
`E_C` की दिशा, आवेशों `q_1`से `q_2` को जोड़ने वाली रेखा के समान्तर होगी।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत क्षेत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न|55 Videos
  • विद्युत क्षेत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न- उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|15 Videos
  • विद्युत -चुम्बकीय तरंगे , संचार एवं समकालीन भौतिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|5 Videos
  • विद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|11 Videos