Home
Class 12
PHYSICS
तीन आवेश (प्रत्येक + q) एक समबाहु त्रिभु...

तीन आवेश (प्रत्येक + q) एक समबाहु त्रिभुज के कोनों पर रखे गये हैं एक चौथा आवेश Q त्रिभुज के केन्द्र पर रखा जाता है: Q के किस मान के लिये चारों आवेश स्थिर रहेंगे? इस परिस्थिति में आवेशों को अनन्त तक हटाने में कितना कार्य करना होगा?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

त्रिभुज के केन्द्र पर स्थित आवेश Q पर, तीनों कोनों पर स्थित आवेशों (प्रत्येक +q) के कारण लगने वाले बलों का परिणामी शून्य होगा चाहे Q का मान व चिन्ह कुछ भी हो।
बिन्दु A पर स्थित आवेश q को स्थिर रखने के लिये इस पर B , C के आवेशों के कारण लगने वाले बलों `F_1` व `F_2` का परिणामी बल `F_12` केन्द्र O पर स्थित आवेश Q के कारण लगने वाले बल `F_3` के बराबर व विपरीत होना चाहिये, अर्थात्
`F_12=-F_3`
अथवा `sqrt3(1/(4pi in_0)q^2/l^2)=-1/(4pi in_0) (Qq)/(l/sqrt3)^2`
हल करने पर: `Q=-q/sqrt3`
Q के इस मान के लिये B, C पर स्थित आवेश भी स्थिर रहेंगे। चूँकि इस परिस्थिति में प्रत्येक आवेश पर परिणामी बल शून्य ' है, अतः आवेशों को अनन्त तक हटाने में कोई कार्य हीं करना होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत क्षेत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न|55 Videos
  • विद्युत क्षेत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न- उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|15 Videos
  • विद्युत -चुम्बकीय तरंगे , संचार एवं समकालीन भौतिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|5 Videos
  • विद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|11 Videos