Home
Class 12
PHYSICS
अब ऐसा विश्वास किया जाता है कि स्वयं प्र...

अब ऐसा विश्वास किया जाता है कि स्वयं प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन (जो सामान्य द्रव्य के नाभिकों का निर्माण करते हैं) और अधिक मूल इकाइयों जिन्हें क्वार्क कहते हैं, के बने हैं। प्रत्येक प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन तीन क्वाकों से मिलकर बनता है। दो प्रकार के क्वार्क होते हैं : 'अप' क्वार्क (u द्वारा निर्दिष्ट) जिन पर +(2/3 ) e आवेश तथा 'डाउन' क्वार्क (d द्वारा निर्दिष्ट) जिन पर (-1/3) e आवेश होता है, इलेक्ट्रॉन से मिलकर सामान्य द्रव्य बनाते हैं। (कुछ अन्य प्रकार के क्वार्क भी पाए गए हैं जो भिन्न असामान्य प्रकार का द्रव्य बनाते हैं।) प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन के संभावित क्वार्क संघटन सुझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रोटॉन का संघटन-चूंकि प्रोटॉन तीन क्वार्क कणों से मिलकर बना है तथा इस पर कुल आवेश +e के समान है। अतः यदि इसमें n अप क्वार्क हैं तो 3-n डाउन क्वार्क होंगे।
अतः `nxx(+2/3e)+(3-n)(-1/3e)=+e`
`rArr 2/3"ne"-e+1/3 "ne"=+e`
`rArr "ne"=2e rArr n=2` तथा 3-n=3-2=1
अतः प्रोटॉन में 2 अप क्वार्क तथा डाउन क्वार्क होता है तथा इसके संगठन को uud द्वारा व्यक्त कर सकते हैं। न्यूट्रॉन का संघटन-चूंकि न्यूट्रॉन भी तीन क्वार्क कणों से मिलकर बना है तथा यह उदासीन होता है अतः यदि इसमें n अप क्वार्क तथा (3-n) डाउन क्वार्क हैं तो
`nxx(+2/3e)+(3-n)(-1/3e)=0`
`rArr 2/3"ne"-e+1/3"ne"=0`
`rArr "ne"=e rArr n=1` तथा 3-n=2
अतः न्यूट्रॉन में 1 अप क्वार्क तथा 2 डाउन क्वार्क होते हैं तथा इसके संगठन को udd से व्यक्त कर सकते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत क्षेत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न|55 Videos
  • विद्युत क्षेत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न- उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|15 Videos
  • विद्युत -चुम्बकीय तरंगे , संचार एवं समकालीन भौतिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|5 Videos
  • विद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|11 Videos