Home
Class 12
PHYSICS
किसी दण्ड चुम्बक के लिए दो उदासीन बिंदु ...

किसी दण्ड चुम्बक के लिए दो उदासीन बिंदु क्यों प्राप्त होते है ? क्या एक उदासीन बिन्दु भी प्राप्त हो सकता है, कैसे ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब कोई दण्ड चुम्बक पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र में स्थापित किया जाता है ,तो उसके चारों ओर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र में कुछ ऐसे बिन्दु प्राप्त होते है ,जहाँ पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के साथ संतुलित होकर परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र का मान शून्य बना देता है ,ऐसे बिन्दु उदासीन बिन्दु कहलाते है। इन बिन्दुओ (या स्थान ) पर कोई चुम्बकीय बल रेखा उपस्थित नहीं होती है। जब चुम्बक को चुम्बकीय याम्योत्तर की दिशा की दिशा में इस प्रकार रखते है , की क्षैतिज तल में उसका दक्षिणी ध्रुव चुम्बकीय उत्तर दिशा की ओर हो , तो उसकी अक्ष पर चुम्बक के मध्य से दोनों ओर ऐसे दो उदासीन बिन्दु समान दुरी पर प्राप्त होते हैं , किन्तु जब चुम्बक को चुम्बकीय याम्योत्तर की दिशा में इस प्रकार रखते हैं , की क्षैतिज तल में उसका ध्रुव चुम्बकीय उत्तर दिशा की ओर हो , तो उसकी निरक्ष रेखा पर चुम्बक के मध्य से दोनों ओर समान दूरी पर दो उदासीन बिन्दु प्राप्त हैं। अतः जब भी दण्ड चुम्बक क्षैतिज तल में किसी भी स्थिति में होगा उसके मध्य बिन्दु से दोनों ओर सममिति से दो उदासीन बिन्दु अवश्य प्राप्त होंगे। हाँ, केवल एक उदासीन बिन्दु भी किसी दण्ड चुम्बक से प्राप्त किया जा सकता है ,उसके लिए चुम्बक को क्षैतिज तल पर ऊर्ध्वाधर खड़ा किया जाता है। पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर होता है, जबकि चुम्बक के एकल ध्रुव का चुम्बकीय क्षेत्र त्रिज्यीय होता है, अतः यदि चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को तल पर टिकाकर ऊर्ध्वाधर खड़ा करे, तब दोनों के चुम्बकीय क्षेत्र केवल एक बिन्दु पर संतुलित होंगे जो चुम्बक के दक्षिण दिशा में होगा। अतः केवल यही एक बिन्दु उदासीन बिन्दु होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न -उत्तर( निबंधात्मक प्रश्न )|5 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न -उत्तर ( आंकिक प्रश्न )|12 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न -उत्तर( अतिलघुत्तरात्त्मक प्रश्न )|15 Videos
  • गाऊस का नियम एव इसके अनुप्रयोग

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न)|3 Videos
  • नाभिक भौतिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|18 Videos
SCIENCE PUBLICATION-चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण-पाठ्यपुस्तक के प्रश्न -उत्तर( लघुत्तरात्त्मक प्रश्न )
  1. एक दण्ड चुम्बक किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में इस प्रकर रखी है की इसक...

    Text Solution

    |

  2. अनुचुम्बकीय तथा प्रतिचुम्बकीय पदार्थ की छड़ो की किस प्रकार पहचान करेंगे...

    Text Solution

    |

  3. किसी दण्ड चुम्बक के लिए दो उदासीन बिंदु क्यों प्राप्त होते है ? क्या ए...

    Text Solution

    |

  4. विधुत चुम्बक बनाने में नर्म लोहे का उपयोग क्यों किया जाता है ?

    Text Solution

    |

  5. एक दण्ड चुम्बक एक समान चुम्बकीय क्षेत्र vecB के समांतर स्थित है इसका च...

    Text Solution

    |

  6. दिक् पात का कोण तथा नति कोण को परिभाषित करो।

    Text Solution

    |

  7. क्यूरी वाइस नियम लिखो तथा लोहे के लिए क्यूरी ताप का मान लिखो।

    Text Solution

    |

  8. चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओ की चार विशेताएँ लिखो।

    Text Solution

    |

  9. असमान चुम्बकीय क्षेत्र में प्रति चुम्बकीय , अनुचुम्बकीय तथा लौह चुम्बक...

    Text Solution

    |

  10. चुम्बकत्व में गाउस का नियम क्या है ? यह क्या प्रदर्शित करता है ?

    Text Solution

    |

  11. चुम्बकीय रेखाएँ बंद वक्र बनाती है ? क्यों ?

    Text Solution

    |

  12. दण्ड चुम्बक और धारावाही परिनालिका के चुम्बकीय क्षेत्रो की तुलना करो।

    Text Solution

    |

  13. पृथ्वी के चुम्बकत्व का क्या कारण है ? लिखो।

    Text Solution

    |

  14. शैथिल्य वक्र के क्या उपयोग है ?

    Text Solution

    |

  15. एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में theta कोण पर स्थित दण्ड चुम्बक पर बल आघूर...

    Text Solution

    |