Home
Class 12
PHYSICS
प्रकाश के प्रकीर्णन से क्या अभिप्राय है...

प्रकाश के प्रकीर्णन से क्या अभिप्राय है ? इसका दैनिक जीवन में उपयोग बताइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रकाश का प्रकीर्णन - जब प्रकाश किन्हीं ऐसे अणुओं या कणों पर आपतित होता है, जिनका आकार प्रकाश के तरंगदैर्ध्य `(lambda)` की तुलना में बहुत छोटा होता है , तो यह सभी दिशाओं में फैल जाता है।
जब प्रकाश वायु के ऐसे ही सूक्ष्म अणुओं पर आपतित होता है, तो वे अणु इसे अवशोषित कर लेते हैं। ये अणु प्रकाश विकिरणों का उत्सर्जन सभी दिशाओं में कर देते हैं। यह घटना प्रकाश का प्रकीर्णन कहलाती है। रैले के अनुसार, प्रकीर्णित प्रकाश की तीव्रता (I) आपतित प्रकाश की तरंगदैर्ध्य `(lambda)` के चतुर्थ घात के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
अर्थात `I prop (1)/(lambda^(4))`
इस तथ्य के अनुसार लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम जबकि नीले रंग का प्रकीर्णन सर्वाधिक होता है।
प्रकीर्णन के दैनिक जीवन में उपयोग -
(i) खतरे के निशान व रोकने के यातायात संकेत लाल रंग के होते हैं। जब प्रकाश चिन्ह या संकेत पर पड़ता है , तो लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होने से लाल रंग के चिन्ह व संकेत दूर से ही स्पष्ट दिखाई देते हैं।
(ii) दिन के समय वस्तुओं एवं दृश्यों की दृश्यता (Visibility) सूर्य के प्रकाश के प्रकीर्णन द्वारा ही प्राप्त होती है।
(iii) प्रकाश के प्रकीर्णन से होने वाली कतिपय प्राकृतिक घटनाओं के घटित होने के मूल कारण को स्पष्ट समझा जा सकता है। जैसे -
(i) सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सूर्य एवं उसके चारों ओर का क्षेत्र लाल दिखाई देना।
(ii) आकाश का रंग नीला दिखाई देना।
(iii) बादलों का रंग सफेद दिखाई देना इत्यादि ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • किरण प्रकाशिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर (निबंधात्मक प्रश्न )|8 Videos
  • किरण प्रकाशिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर (आंकिक प्रश्न)|10 Videos
  • किरण प्रकाशिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न )|14 Videos
  • इलेक्ट्रॉनिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न )|10 Videos
  • गाऊस का नियम एव इसके अनुप्रयोग

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न)|3 Videos
SCIENCE PUBLICATION-किरण प्रकाशिकी -पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न)
  1. एक वस्तु AB एक अवतल दर्पण के सम्मुख रखी है जैसाकि चित्र दर्शाया गया...

    Text Solution

    |

  2. गोलीय दर्पण के उपयोग लिखिये।

    Text Solution

    |

  3. गोलीय दर्पण की फोकस दूरी एवं वक्रता त्रिज्या में सम्बन्ध स्थापित क...

    Text Solution

    |

  4. सूर्योदय या सूर्यास्त पर सूर्य लाल क्यों प्रतीत होती है ? ?

    Text Solution

    |

  5. किस रंग के लिये प्रिज्म का अपवर्तनांक अधिकतम तथा न्यूनतम है

    Text Solution

    |

  6. किसी पदार्थ के क्रांतिक कोण एवं अपवर्तनांक में क्या संबंध है ?

    Text Solution

    |

  7. क्या क्रांतिक कोण प्रकाश के रंग पर निर्भर करता है ? समझाइए।

    Text Solution

    |

  8. किसी लेंस की फोकस दूरी किन कारकों पर निर्भर करती है ?

    Text Solution

    |

  9. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता कैसे बढ़ाई जा सकती है ?

    Text Solution

    |

  10. प्रकाश के प्रकीर्णन से क्या अभिप्राय है ? इसका दैनिक जीवन में उपयोग ...

    Text Solution

    |

  11. लेंस की क्षमता परिभाषित कीजिए। इसके मात्रक लिखिए। समाक्षतः संपर्क...

    Text Solution

    |