Home
Class 12
PHYSICS
एक हाइड्रोजन सदृश परमाणु, ऊर्जा स्तरों क...

एक हाइड्रोजन सदृश परमाणु, ऊर्जा स्तरों के एकसमूह में सभी सम्भव संक्रमण द्वारा छः तरंग दैर्ध्य उत्सर्जित करता है। इन स्तरों की ऊर्जायें `-0.85eV` तथा `-0.544eV` के मध्य है (इन दोनों मानो को सम्मिलित करते हुए) (i) परमाणु का परमाणु क्रमांक ज्ञात कीजिए। (ii) इन संक्रमणो से उत्सर्जित लघुत्तम तरंग दैर्ध्य ज्ञात कीजिए। (दिया है `hc=1242eV.nm` तथा हाइड्रोजन परमाणु की मूल अवस्था ऊर्जा `=-13.6eV`)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परमाणु क्रमांक Z के परमाणु के n वे ऊर्जा स्तर की ऊर्जा
`E_(n)=-Z^(2)(13.6)/(n^(2))eV`
छः संक्रमणो के लिए चार क्रमागत ऊर्जा स्तर आवश्यक होंगे। माना इनकी क्वांटम संख्याएँ `n,n+1,n+2,n+3` है तब प्रश्नानुसार
`-Z^(2)((13.6))/(n^(2))=-0.85eV" "...(i)`
तथा `-Z^(2)((13.6))/((n+3)^(2))=-0.544eV" "...(ii)`
समीकरण (i) में समी (ii) का भाग देने पर
`((n+3)^(2))/(n^(2))=(0.85)/(0.544)=1.5625`
`(n+3)/(n)=sqrt(1.5625)=1.25`
अतः `n=12`
n का मान समीकरण (i) में रखने पर
`-Z^(2)((13.6)eV)/(144)=-0.85eV`
या `Z^(2)=(0.85xx144)/(13.6)=9`
या `Z=3`
(ii) ऊर्जा अन्तराल `DeltaE` के दो ऊर्जा स्तरों के मध्य संक्रमण से उत्सर्जित तरंग दैर्ध्य इस प्रकार दी जाती है।
`lambda=(hc)/(DeltaE)`
`lambda` को न्यूनतम होने के लिए `DeltaE` को अधिकतम होना चाहिए
`therefore (DeltaE)_("max")=E_(n+3)-E_(n)=-0.544eV-(-0.85eV)`
`=0.306eV`
`therefore lambda_("min")=(hc)/((DeltaE)_(max))=(1242eV.nm)/(0.306eV)`
`=4058nm`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाण्वीय भौतिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न|50 Videos
  • परमाण्वीय भौतिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर|15 Videos
  • नाभिक भौतिकी

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न )|18 Videos
  • प्रकाश की प्रकृति

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न)|8 Videos