Home
Class 12
CHEMISTRY
निम्नलिखित को सचित्र समझाइए। (i) टिण्ड...

निम्नलिखित को सचित्र समझाइए।
(i) टिण्डल प्रभाव (ii) ब्राउनी गति

लिखित उत्तर

Verified by Experts

टिण्डल प्रभाव- वैज्ञानिक टिण्डल ने अध्ययन करके बताया कि- "किसी सॉल में से प्रकाश पुंज प्रवाहित करके, उसे प्रकाश की दिशा के लंबवत देखने पर, सॉल में प्रकाश पुंज का मार्ग चमकता हुआ दिखाई देता है। यह परिघटना टिण्डल प्रभाव कहलाती है।"
अँधेरे में प्रकाश पुंज का पथ एक शंकु के समान दिखाई देता है, जिसे टिण्डल शंकु कहते हैं।
(ब) ब्राउनी गति (Brownian movement)- रॉबर्ट ब्राउन ने अति सूक्ष्मदर्शी द्वारा कोलॉइडी विलयनों का अवलोकन करने पर पाया कि विलयन में कोलॉइडी कण निरंतर टेढे-मेढे से सभी दिशाओं में गतिशील रहते हैं। अतः कोलाइडी कणों की निरंतर और अनियमित टेढी मेडी गति ब्राउनी गति कहलाती है।
ब्राउनी गति का कारण परिक्षेपण माध्यम के गतिशील अणुओं की कोलॉइडी कणों पर लगातार होने वाली असंतुलित टक्करें हैं।
ब्राउनी गति, कोलॉइडी कणों आकार के व्युत्क्रमानुपाती होती है। अतः जैसे-जैसे कोलॉइडी कणों का आकार बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे ब्राउनी गति कम होती जाती है और एक स्थिर ऐसी आती है कि ब्राउनी गति समाप्त हो जाती है।

Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पृष्ठ रसायन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य प्रमुख प्रश्न उत्तर|15 Videos
  • पृष्ठ रसायन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्तक के प्रश्न-उत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|9 Videos
  • दैनिक जीवन में रसायन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|17 Videos
  • बहुलक

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise प्रमुख प्रश्न उत्तर|48 Videos