Home
Class 12
CHEMISTRY
कारण दीजिए। (अ) फिटकरी पीने के जल को श...

कारण दीजिए।
(अ) फिटकरी पीने के जल को शुद्ध करती है।
(ब) एक ही पदार्थ कोलॉइड और क्रिस्टलाभ दोनों हो सकता है।
(स) आकाश नीला दिखता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(अ) जल में कुछ अशुद्धियाँ कोलाइडी कणों के रूप में होती है जिस पर ऋण (-ve) आवेश होता है। इन अशुद्धिओं को स्कन्दित करने के लिए पीने के जल में फिटकरी को देर के लिए डाला जाता है। फिटकरी से प्राप्त `AI^3` आयन ऋण आवेशित अशुद्धियों को स्कन्दित कर देते हैं। शुद्ध पानी का निथार लिया जाता है।
(ब) एक ही पदार्थ कोलाइड और क्रिस्ट्लाम दोनों हो सकते हैं। उदाहरण के लिए सल्फर जो कि एल्कोहॉल में विलेय है, क्रिस्ट्लाम की श्रेणी में आता है क्योंकि यह विलयन पार्चमेंट पेपर की थैली से बाहर निकल जायेगा। यदि इस विलयन की कुछ मात्रा जल में डाली जाती है तो विलायक के विनिमय से सल्फर का जल में कोलाइडी विलयन बन जाता है।
(स) आकाश नीला दिखाई देता है, क्योंकि हवा में तैरते हुए धूल के कोलाइडी कण सूर्य के प्रकाश को प्रकीर्णित करते हैं अन्य प्रकीर्णित रंगो के विकिरण की अपेक्षा नील रंग की तीव्रता अधिक होती है। इसलिए आकाश नीला दिखाई देता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पृष्ठ रसायन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य प्रमुख प्रश्न उत्तर|15 Videos
  • पृष्ठ रसायन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्तक के प्रश्न-उत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|9 Videos
  • दैनिक जीवन में रसायन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|17 Videos
  • बहुलक

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise प्रमुख प्रश्न उत्तर|48 Videos