Home
Class 11
PHYSICS
स्पष्ट कीजिए क्यों (a) पारे का काँच के...

स्पष्ट कीजिए क्यों
(a) पारे का काँच के साथ स्पर्श कोण अधिक कोण होता है जबकि जल का काँच के साथ स्पर्श कोण न्यून कोण होता है।
(b) काँच के स्वच्छ समतल पृष्ठ पर जल फैलने का प्रयास करता है जबकि पारा उसी पृष्ठ पर बुँदे बनाने का प्रयास करता है (दूसरे शब्दों में जल काँच को गीला कर देता है जबकि पारा ऐसा नहीं करता है। )
(c) किसी द्रव का पृष्ठ तनाव पृष्ठ के क्षेत्रफल पर निर्भर नहीं करता है।
(d) जल में घुले अपमार्जको के स्पर्श कोणों का मान कम होना चाहिए।
(e) यदि किसी बाहय बल का प्रभाव न हो, तो द्रव बूँद की आकृति सदैव गोलाकार होती है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) जब काँच पर थोड़ा-सा द्रव डाला जाता है तब द्रव वायु, ठोस-वायु और ठोस-द्रव में अन्तरापृष्ठ बन जाता है।
इन तीनो अन्तरापृष्ठो के संगत पृष्ठ तनाव अर्थात `T_(la)T_(sa)` और `T_(sl)` क्रमशः द्रव का ठोस के साथ सम्पर्क कोण से संबंन्ध
`costheta=(T_(sa)-T_(sl))/(T_(la))`
पारे और काँच की स्थिति में `T_(sa)ltT_(sl)`
`:.costheta` का मान ऋणात्मक मिलेगा अर्थात `thetagt90^(@)` अर्थात अधिक कोण होगा।
द्रव तथा काँच की स्थिति में `T_(sa)gtT_(sl)`
`:.costheta` का मान धनात्मक मिलता है।
या `thetalt90^(@)` अर्थात `theta` यहाँ पर न्यूनकोण होगा।
(b) पारे और काँच के लिए सम्पर्क कोण अधिक कोण है। सम्पर्क कोण का मान अधिक कोण हो इसके लिए पारा बूँद का रूप धारण करने का प्रयत्न करता है परन्तु पानी-काँच के संदर्भ में सम्पर्क कोण न्यून कोण है, इस कारण से संतुलन के लिए समीकरण `costheta=(T_(sa)-T_(sl))/(T_(la))` संतुष्ट नहीं होगा।
सम्पर्क कोण का मान न्यून कोण रखने के लिये पानी फैलने का प्रयत्न करता है।
(c) पृष्ठ तनाव की परिभाषा द्रव पृष्ठ पर खींची एक काल्पनिक रेखा की इकाई लम्बाई पर, जो द्रव पृष्ठ के स्पर्शीय खींची गई है, अभिलम्ब बल के रूप में दी जाती है। चूँकि बल द्रव पृष्ठ के क्षेत्रफल से स्वतंत्र है , अतः पृष्ठ तनाव भी द्रव पृष्ठ के क्षेत्रफल से स्वतंत्र है।
(d) हम जानते है कि कपड़ो में महीन कोशिकाओं के रूप में छोटा -छोटा स्थान होता है। कोशिका में द्रव की ऊँचाई का बढ़ना `costheta` के समानुपाती होता है।
यदि `theta` का मान बहुत अल्प होगा तो `costheta` का मान बड़ा होगा और अपमार्जक कपड़े में छोटे -छोटे स्थानों से अधिक ऊपर उठेगा। चूँकि अपमार्जक का सम्पर्क कोण छोटा होता है, इसलिए वह अधिक प्रवेश उसके गर्द को कपड़े से निकल देगा।
(e) बाह्य बलों की अनुपस्थिति में द्रव पर केवल पृष्ठ तनाव के कारण ही बल कार्य करेगा। पृष्ठ तनाव के गुण के कारण एक द्रव की बूँद न्यूनतम पृष्ठ क्षेत्रफल रखना चाहती है। चूँकि द्रव के दिये आयतन के लिए किसी गोलीय द्रव बूँद का पृष्ठ क्षेत्रफल न्यूनतम होता है अतः यह सदैव गोलीय आकृति ही ग्रहण करेगी।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तरलों के यांत्रिकी गुण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (बहुचयनात्मक प्रश्न)|30 Videos
  • तरलों के यांत्रिकी गुण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न )|51 Videos
  • तरलों के यांत्रिकी गुण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षो की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|57 Videos
  • तरंगे

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|34 Videos
  • दोलन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न|31 Videos
SANJEEV PUBLICATION-तरलों के यांत्रिकी गुण-अभ्यास पाठ्यपुस्तक (NCERT) के प्रश्न
  1. स्पष्ट कीजिए क्यों (a) मस्तिष्क की अपेक्षा मावन का पैरों पर रक्तचाप...

    Text Solution

    |

  2. स्पष्ट कीजिए क्यों (a) पारे का काँच के साथ स्पर्श कोण अधिक कोण होता ...

    Text Solution

    |

  3. प्रत्येक प्रकथन के साथ संलग्न सूची में से उपयुक्त शब्द छाँटकर उस प्रकथ...

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित के कारण स्पष्ट कीजिए : (a) किसी कागज की पट्टी को क्षैतिज ...

    Text Solution

    |

  5. ऊँची एडी के जूते 50kg संहति की कोई बालिका अपने शरीर को 1.0 cm व्यास की...

    Text Solution

    |

  6. टॉरीसिली के वायुदाब मापी में पारे का उपयोग किया गया था। पास्कल ने ऐसा ...

    Text Solution

    |

  7. समुद्र तट से कोई ऊर्ध्वाधर संरचना 10^(9)Pa के अधिकतम प्रतिबल को सहन कर...

    Text Solution

    |

  8. किसी द्रवचालित ओटोमोबाइल लिफ्ट की संरचना अधिकतम 3000kg संहति की कारों ...

    Text Solution

    |

  9. किसी U -नली की दोनों भुजाओं में भरे जल तथा मेथेलेटिड स्तिपरिट को पारा ...

    Text Solution

    |

  10. यदि प्रश्न 10.9 की समस्या U -नली की दोनों भुजाओ में इन्ही दोनों द्रवों...

    Text Solution

    |

  11. क्या बरनूली समीकरण का उपयोग किसी नदी की किसी क्षिप्रिका के जल-प्रवाह क...

    Text Solution

    |

  12. बरनूली समीकरण के अनुप्रयोग में यदि निरपेक्ष दाब के स्थान पर प्रमापी दा...

    Text Solution

    |

  13. किसी 1.5m लम्बी 1.0cm त्रिज्या की क्षैतिज नली से ग्लिसरीन का अपरिवर्ती...

    Text Solution

    |

  14. किसी आदर्श वायुयान के परीक्षण प्रयोग में वायु-सुरंग के भीतर पंखो के ऊप...

    Text Solution

    |

  15. चित्र (a) तथा (b) किसी द्रव (श्यानताहीन) का अपरिवर्ती प्रवाह दर्शते है...

    Text Solution

    |

  16. किसी स्प्रे पंप की बेलनाकार नली की अनुपस्थ काट का क्षेत्रफल 8.0cm^(2) ...

    Text Solution

    |

  17. U- आकार के किसी तार को साबुन के विलयन में डुबोकर बहार निकाला गया जिससे...

    Text Solution

    |

  18. निम्नांकित चित्र (a) में किसी पतली द्रव-फिल्म को 4.5xx10^(-3)N का छोटा...

    Text Solution

    |

  19. 3.00 mm त्रिज्या की किसी पारे की बूँद के भीतर कमरे के ताप पर दाब क्या ...

    Text Solution

    |

  20. 5.00mm त्रिज्या के किसी साबुन के विलयन के बुलबुले के भीतर दाब-आधिक्य क...

    Text Solution

    |