Home
Class 12
BIOLOGY
अण्डाशय से कौन-कौन से हॉर्मोन स्रावित हो...

अण्डाशय से कौन-कौन से हॉर्मोन स्रावित होते हैं, किन्हीं दो का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अण्डाशय (Ovaries) से ऐस्ट्रोजन (Estrogen), प्रोजेस्टरोन (Progesterone) तथा रिलेक्सिन (Relaxin) हार्मोन स्रावित होते हैं। इनमें से दो का वर्णन निम्न प्रकार है
(1) ऐस्ट्रोजन (Estrogen) हॉर्मोन-इस हार्मोन का स्रावण ग्राफीयन पुटकों द्वारा होता है। यह एक विशेष प्रकार का हॉर्मोन होता है जिसके द्वारा मादा में द्वितीयक लैंगिक लक्षणों जैसे-गर्भाशय, अण्डवाहिनी, योनि, क्लाइटोरिस, स्तनों आदि का विकास होता है। इसके अतिरिक्त इस हार्मोन केजागृत होना इत्यादि का भी विकास होता है। इस हॉर्मोन के अल्पस्राव के कारण मादा में द्वितीयक लैंगिक लक्षणों के विकास में कमी तथा मासिक चक्र में अनियमितता हो जाती है। ऐस्ट्रोजन हॉर्मोन के अतिस्रावण से अनियमित मासिक चक्र अवस्था शुरू हो जाती है।
(ii) प्रोजेस्टरोन हॉर्मोन (Progesterone Hormone)-अण्डाशय में अण्डोत्सर्ग के पश्चात् विकसित पीले रंग की ग्रन्थि कार्पस ल्युटियम द्वारा इस हार्मोन का स्रावण होता है। इस ग्रन्थि का नियन्त्रण ल्युटिनाइजिंग हॉर्मोन के द्वारा होता है। यह हॉर्मोन स्त्रियों में स्तनों के विकास, दुग्ध ग्रन्थियों की वृद्धि एवं सक्रियण आदि के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अतिरिक्त गर्भधारण के लिए आवश्यक संरचनात्मक व कार्यिकीय परिवर्तन, गर्भाशय भित्ति में रक्त परिवहन का बढ़ना तथा ग्लाइकोजन व वसाओं के संचयन आदि कार्यों को प्रेरणा मिलती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव में रासायनिक समन्वयन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|20 Videos
  • मानव में रासायनिक समन्वयन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(लघूत्तरात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • मानव में रासायनिक समन्वयन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • मानव में युग्मकजनन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोंगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|12 Videos
  • मेण्डल के आनुवंशिकता के नियम

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|49 Videos