Home
Class 12
CHEMISTRY
उचित उदाहरणों द्वारा निम्नलिखित पदों को ...

उचित उदाहरणों द्वारा निम्नलिखित पदों को परिभाषित कीजिए
(i) शॉट्की दोष, (ii) फ्रेंकेल दोष, (iii) अन्तराकाशी दोष, (iv)F-केन्द्र।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

शॉट्की दोष (Schottky Defect)-इस प्रकार के दोष में धनायन एवं ऋणायन बराबर संख्या में आयनिक ठोसों से लुप्त हो जाते हैं तथा उस स्थान पर रिक्तिका का निर्माण हो जाता है। यह उन पदार्थों द्वारा दिखाया जाता है जिनमें धनायनों एवं ऋणायनों का आकार लगभग समान होता है। इस दोष के कारण ठोसों के घनत्व में कमी आ जाती है एवं इनकी चालकता बढ़ जाती है। उदाहरण-NaCl, KCI, CsCl, AgBr आदि।
(ii) फ्रेंकेल दोष (Frenkel Defect)-इस प्रकार के दोष में लघुतर आयन अपने स्थान को छोड़कर अन्तराकाशी
स्थान में आ जाता है। इसे विस्थापन दोष भी कहते हैं। इससे घनत्व परिवर्तित नहीं होता। यह उन ठोसों के द्वारा दिखाया जाता है जिनमें आयनों के आकार में अधिक अन्तर होता है। उदाहरण-ZnS, AgCI, AgBr और Agl आदि।
(iii) अन्तराकाशी दोष (Interstitial Defect)-जब अवयवी कण जैसे परमाणु अथवा अणु बाहर से आकर ठोसों के अन्तराकाशी स्थल को ग्रहण कर लेते हैं तब अन्तराकाशी दोष उत्पन्न होता है। इससे पदार्थ का घनत्व बढ़ जाता है। यह दोष अनआयनिक ठोसों में पाया जाता है।
(iv) F-केन्द्र (F-Centre)-निर्मुक्त इलेक्ट्रॉन द्वारा विसरित होकर क्रिस्टल के ऋणायनिक स्थल को अध्यासित करने पर F-केन्द्र बनता है अर्थात् अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों द्वारा भरी ऋणायनिक रिक्तिका को F-केन्द्र कहते हैं। यह रंग के लिए उत्तरदायी होता है। उदाहरण-NaCI का पीला होना, LiCI का गुलाबी होना, KCI का बैंगनी होना आदि।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ठोस अवस्था

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर(अति लघूत्तरीय प्रश्न)|58 Videos
  • ठोस अवस्था

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|20 Videos
  • ठोस अवस्था

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न एवं उत्तर (अति लघूत्तरात्मक प्रश्न )|37 Videos
  • जैव अणु

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|40 Videos
  • तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धान्त एवं प्रक्रम

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|40 Videos
MITTAL PUBLICATION-ठोस अवस्था-पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न एवं उत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न )
  1. निम्नलिखित में विभेद कीजिए (i) षट्कोणीय और एकनताक्ष एकक कोष्ठिका। (ii...

    Text Solution

    |

  2. स्पष्ट कीजिए कि एक घनीय एकक कोष्ठिका के-(1) कोने और (1) अन्तःकेन्द्र प...

    Text Solution

    |

  3. जब एक ठोस को गरम किया जाता है तो किस प्रकार का दोष उत्पन्न हो सकता है।...

    Text Solution

    |

  4. किस प्रकार के पदार्थो से अच्छे स्थायी चुम्बक बनाए जा सकते है ? लोहचुंब...

    Text Solution

    |

  5. यदि आपको किसी अज्ञात धातु का घनत्व एवं एकक कोष्ठिका की विमाएँ ज्ञात है...

    Text Solution

    |

  6. आप निम्न युग्मों में किस प्रकार भेद स्पष्ट करेंगे? (i) हैक्सागोनल सं...

    Text Solution

    |

  7. धात्विक क्रिस्टल के सन्दर्भ में निम्न के लिए संकुलन दक्षता की गणना कीज...

    Text Solution

    |

  8. यदि अष्टफलकीय रिक्ति की त्रिज्या r तथा संवृत संकुलन में परमाणु की त्रि...

    Text Solution

    |

  9. अर्द्धचालक क्या होते हैं? दो मुख्य अर्द्धचालकों का वर्णन कीजिए एवं उनक...

    Text Solution

    |

  10. नॉन-स्टॉइकियोमीटी क्यूप्रस ऑक्साइड, Cu2 O प्रयोगशाला में बनाया जा सकता...

    Text Solution

    |

  11. फेरिक ऑक्साइड, ऑक्साइड आयन के षट्कोणीय निविड संकुलन में क्रिस्टलीकृत ह...

    Text Solution

    |

  12. उचित उदाहरणों द्वारा निम्नलिखित पदों को परिभाषित कीजिए (i) शॉट्की दोष,...

    Text Solution

    |

  13. उपयुक्त उदाहरणों सहित निम्न की व्याख्या कीजिए : (i) फैरोमैग्नेटिज्म,...

    Text Solution

    |