Home
Class 12
CHEMISTRY
लोहे में संक्षारण प्रक्रिया को समझाते हु...

लोहे में संक्षारण प्रक्रिया को समझाते हुए स्पष्ट कीजिए कि जंग लगने से लोहा भारी क्यों हो जाता है ?
अथवा
लोहे के जंग लगने की सम्पूर्ण रासायनिक अभिक्रिया लिखें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संक्षारण का विद्युत्-रासायनिक सिद्धान्त (Electrochemical Theory of Corrosion)
लोहे पर जंग लगने के उदाहरण द्वारा संक्षारण के विद्युत्-रासायनिक सिद्धान्त को समझ सकते हैं। लौह धातु की सतह पर उपस्थित जल की बूंदों में वायुमण्डल से ऑक्सीजन और `CO_(2)` गैस घुल जाती है।
`CO_(2) + H_(2)O rarr H_(2)CO_(3)`
यहाँ अशुद्ध आयरन कैथोड का तथा शुद्ध आयरन ऐनोड का कार्य करता है एवं सतह पर उपस्थित जलीय विलयन जिसमें 0, तथा con घुली हुई हैं, विद्युत्-अपघट्य का कार्य करता है। इस प्रकार लोहे की सतह पर एक विद्युत्-रासायनिक सेल का निर्माण हो जाता है।
सेल में होने वाली अभिक्रियाएँ निम्न हैं
ऐनोड पर-लोहे का ऑक्सीकरण होता है और `Fe^(2+)` आयन विलयन में चले जाते हैं।
`Fe rarr Fe^(2+) +2e^(-)` (ऑक्सीकरण)
कैथोड पर - `H_(2)O “तथा” CO_(2) “मिलकर बने” HCO_(3) “एवं” H_(2)O “के आयन से प्राप्त” H^(+)` आयन इलेक्ट्रॉन को ग्रहण करते हैं।
`H_(2)CO_(3) hArr 2H^(+) + CO_(3)^(2-)`
`H_(2)O hArr H^(+) + OH^(-) `
`2H^(+) + 2e^(-) hArr 2H `
यहाँ H-परमाणु जल में घुली ऑक्सीजन को अपचयित कर देता है।
`2H + 1/2O_(2) rarr H_(2)O`
उपर्युक्त को हम निम्न प्रकार लिख सकते हैं
`2H^(+) + 1/2O_(2) + 2e^(-) rarr H_(2)O` संक्षारण के विद्युत्-रासायनिक सेल में निम्न भिक्रिया होती है
`Fe(s) + 1/2O_(2) + 2H^(+) rarr Fe^(2+) + H_(2)O`
ये `Fe^(2+)` आयन लोहे की सतह पर वायुमण्डलीय ऑक्सीजन द्वारा ऑक्सीकृत होकर फेरिक ऑक्साइड बनाते हैं जिसे जंग कहते हैं। `4Fe^(2+) + O_(2) + 4H_(2)O rarr 2Fe_(2)O_(3) + 8H^(+)`
`Fe_(2)O_(3) + xH_(2)O rarr Fe_(2)O_(3).xH_(2)O`
जंग लगने से लोहा, आयरन ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है जो कि भारी होता है। इस कारण जंग लगने से लोहा भारी हो जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विघुत रसायन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|68 Videos
  • विघुत रसायन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise COMPETITION KIT (बहुविकल्पीय प्रश्न )|40 Videos
  • विघुत रसायन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य मह्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुतरामक प्रश)|27 Videos
  • रासायनिक बलगतिकी

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न ||35 Videos
  • विलयन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise TEST YOUR SELF|12 Videos