Home
Class 12
CHEMISTRY
(i) ऋणायनिक एवं धनायनिक अपमार्जक किसे कह...

(i) ऋणायनिक एवं धनायनिक अपमार्जक किसे कहते हैं? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण भी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(1) ऋणायनी अपमार्जक-ऋणायनी अपमार्जक लम्बी  श्रृंखला वाले ऐल्कोहॉलों अथवा हाइड्रोकार्बनों के सल्फोनीकृत व्युत्पन्न होते हैं। दीर्घ श्रृंखला वाली ऐल्कोहॉलों को सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल से अभिक्रिया कराने से ऐल्किल हाइड्रोजन सल्फेट बनते हैं जिन्हें क्षार से उदासीन करने पर ऋणायनी अपमार्जक बनते हैं, इसी प्रकार से ऐल्किल बेन्जीन सल्फोनेट, ऐल्किलबेन्जीन सल्फोनिक अम्लों को क्षार द्वारा उदासीन करने से प्राप्त होते हैं।
`CH_(3)(CH_(2))_(10)CH_(2)OHoverset(H_(2)SO_(4))tounderset( लॉरिल )(CH_(3))underset( हाइड्रोजन )((CH_(2))_(10))CH_(2)underset(सल्फेट)(OSO_(3))H` 
`overset(NaOH(aq))tounderset(सोडियम)(CH_(3))underset( हाइड्रोजन )((CH_(2))_(10))CH_(2)underset(सल्फेट)(OSO_(3))Na`

(ऋणायनी अपमार्जक) ऋणायनी अपमार्जकों में अणु का ऋणायनी भाग शोधन क्रिया में शामिल होता है। ऐल्किल बेन्जीन सल्फोनेटों के सोडियम लवण ऋणायनी अपमार्जकों के महत्वपूर्ण वर्ग है। यह अधिकतर घरेलू उपयोग में आते हैं। ऋणायनी अपमार्जक दंतमंजन में भी इस्तेमाल किए जाते हैं।
(ii) धनायनी अपर्माजक-धनायनी अपमार्जक ऐमीनो के ऐसीटेट, क्लोराइड या ब्रोमाइड ऋणायनों के साथ बने चतुष्क लवण होते हैं। इनमें धनायनी भाग में लम्बी हाइड्रोकार्बन शृंखला होती है तथा नाइट्रोजन अणु पर एक धन आवेश होता है। अतः इन्हें धनायनी अपमार्जक कहते हैं। सेटिलट्राइमेथिल अमोनियम ब्रोमाइड एक प्रचलित धनायनी अपमार्जक हैं जो केश कंडीशनरों में डाला जाता है। धनायनी अपमार्जकों में जीवाणुनाशक गुण होते हैं तथा यह महँगे होते हैं। इसलिए इनका सीमित उपयोग है।
(i ) साबुन ( Soap )- साबुन बहुत पुराने अपमार्जक है , जिन्हे तेल तथा वसा को क्षार द्वारा जल - अपघटन करके बनाया जाता है। इस अभिक्रिया में साबुन ( उच्च वसा अम्लों , जैसे - स्टिएरिक अम्ल , ओलिएक अम्ल तथा पामिटिक अम्लों के सोडियम अथवा पोटैशियम लवण ) ग्लिसरीन बनते है। इस क्रिया को साबुनीकरण कहते है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • दैनिक जीवन में रसायन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|30 Videos
  • दैनिक जीवन में रसायन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न|18 Videos
  • त्रिविम रसायन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|16 Videos
  • पृष्ठ रसायन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न|44 Videos
MITTAL PUBLICATION-दैनिक जीवन में रसायन-अन्य महत्त्वपूर्ण निबन्धात्मक प्रश्न
  1. (i) ऋणायनिक एवं धनायनिक अपमार्जक किसे कहते हैं? प्रत्येक का एक-एक उदाह...

    Text Solution

    |

  2. (i) साबुन किसे कहते हैं, साबुनीकरण की अभिक्रिया लिखिए। साबुन के दो प्र...

    Text Solution

    |

  3. (अ) साबुन व संश्लेषित अपमार्जक में दो अन्तर दीजिए। (ब) निम्नलिखित को क...

    Text Solution

    |

  4. (अ) पूतिरोधी व विसंक्रामी में दो अन्तर लिखिए। (ब) निम्नलिखित को प्रतिह...

    Text Solution

    |

  5. (अ) मधुमेह के रोगियों को कृत्रिम मधुरकों की आवश्यकता क्यों पड़ती है? (...

    Text Solution

    |

  6. (अ) औषध का विभिन्न मानदण्डों के अनुसार कितने प्रकार से वर्गीकृत कर सकत...

    Text Solution

    |

  7. रंजक तथा वर्णक में प्रयुक्त अन्तर सूचीबद्ध कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. खाद्य परिरक्षकों पर एक संक्षिप्त लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. फीरोमोन या लैंगिक आकर्षी क्या हैं? कुछ प्रमुख फीरोमोन्स के नाम लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. अ) एस्पिन को खाली पेट नहीं लेना चाहिए, क्यों?

    Text Solution

    |