Home
Class 12
BIOLOGY
जैवप्रौद्योगिकी पर एक संक्षिप्त लेख लिखि...

जैवप्रौद्योगिकी पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भारतवर्ष जैसे विकासशील देश में जहाँ दूध व माँस की प्रति. व्यक्ति आपूर्ति बहुत ही कम है, केवल अनाज के रूप में लिए जा रहे असन्तुलित आहार के पूरक भोजन में मछली का महत्व बहुत ही बढ़ जाता है। देश में मत्स्य प्रोटीन की जापरपकता की पूर्ति हेतु प्रतिवर्ष लग 1 करोड़ टन मछली की आवश्यकता है। मछली पालन तटीय राज्यों में मछुआरों व किसानों को आय व रोजगार प्रदान करता है।
भारत में मत्स्य उत्पादन की क्षमता वाले अंत: स्थलीय जल का क्षेत्र लगभग 75 लाख हैक्टेयर है, जो देश की कुल क्षेत्रफल का 2.34% है
केन्द्रीय अंत: स्थलीय मत्स्य शोध संस्थान में किये गये अनुसंधानों के फलस्वरूप भारत में मछलीपालन के क्षेत्र में एक क्रान्ति आई है।
मछलियों की उपयोगिता तथा उच्च उत्पादन क्षमता से युक्त प्रजातियों का नियन्त्रण परिस्थितियों में संवर्धन करने को मत्स्य पालन कहते हैं।
मछलियाँ प्रोटीन का उत्तम स्रोत हैं। प्रोटीन के अतिरिक्त खनिज लवण, विटामिन (A तथा D) वसाएँ प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं।
कुछ मछलियाँ जैसे—कॉमन कार्प, कतला, रोहू (अलवणीय जल में) तथा हिलसा, सार्डीन व पामफ्रेट (लवणीय जल) को खाया जाता।
मछलियों समेत कुछ अन्य जलीय जीवों प्रॉन, लोब्स्टर मौलस्का आदि के पालन व सम्वर्धन को जल संवर्धन या जल कृषि कहते हैं।
संवर्धनशील मछलियों के प्रकार यह तीन प्रकार की होती हैं-
1. देशज- स्वच्छ जल में प्राकृतिक रूप में पायी जाने वाली मछलियाँ जैसे-मेजर कार्प
2. लवणजलीय-जो अलवण जल के लिए अनुकूलित हो गई हैं। जैसे-चानोस, मुलेट्स आदि।
3. विदेशी मछलियाँ- जो दूसरे देशों से लाई गई हैं। जैसे—मिटर कार्प, चीनी कार्प, क्रूसियन कार्प तथा सामान्य कार्प आदि।
मत्स्य पालन कार्यक्रम का प्रबंधन- मत्स्य पालन एक जटिल प्रक्रिया है। स्फुटन (Hatching), संवर्धन, पालन-पोषण तथा संग्रहण, कुण्डों  को सम्मिलित किया जाता है।
1. प्रजनन कुण्ड- मत्स्य पालन के प्रथम चरण के रूप में प्रजनन के लिए विशेष प्रकार के कुण्डों का निर्माण किया जाता है जिन्हें प्रजनन कुंड कहते हैं। ये कुण्ड नदी या दूसरे प्राकृतिक जलोद्गम स्रोतों के पास बनाये जाते हैं।
प्रजनन के प्रकार- सामान्यतः प्रजनन दो प्रकार के होते हैं-
(i) प्राकृतिक प्रजनन (बंध प्रजनन)
(ii) प्रेरित प्रजनन
संवर्धन- संवर्धन तालाब को मत्स्य पौना या जीरो के स्फुटन से पूर्व ही तैयार करना ठीक रहता है। इस तालाब में जल का प्रवेश तथा निकास भी नियंत्रित होना जरूरी है। तालाब में परभक्षी मललिमा नहीं होनी चाहिए, इसमें प्राकृतिक एवं मासायनिक रिकों का उपयोग भी करना पड़ता है, जो मछलियों का भोजन है। संवर्धन तालाब में मृत्युदर बढ़ जाती है। अतः पूरी सावधनी बरतनी चाहिए तथा पौने की जीरो की लम्बाई 10-15 cm तक हो जाती है तो उन्हें पालन-पोषण कुण्ड में स्थानान्तरित किया जाता है।
पालन-पोषण- इस कुण्ड में अंगुली मीन (Finger lings) को पूरा पोषण प्राप्त होता है। इस कारण ये लम्बे कुण्ड होते हैं। जिनमें परभक्षी जन्तु नहीं होते, किन्तु अंगुली मीन की उचित वृद्धि व्यवस्था की जाती है। ये मौसमी अथवा बारहमासी भी हो सकते हैं। जब अंगुली मीन की लम्बाई 20 cm हो जाती है तो उन्हें संग्रहण तालाब में स्थानान्तरित करते है।
इन्हें संग्रहण तालाब में ले जाने के लिए 1000 ली. की क्षमता के पात्र काम लाते हैं। इन पात्रों के भीतरी सतह पर फोम लगा हुआ होता है। जिससे छोटी मछलियों की चोट व धक्कों से रक्षा की जा सके।
संग्रहण- संग्रहण तालाब में भोजन की पर्याप्त मात्रा का पूरा ध्यान रखा जाता है। जिससे मछलियों की अच्छी वृद्धि हो सके। पूर्ण विकसित व वयस्क मछलियों को पकड़कर बिक्री के लिए ले जाते हैं और छोटी-छोटी मछलियों को पुनः पोषण कुण्ड अथवा संग्रहण तालाब में लम्बाई व भार आदि के आधार पर छोड़ दिया जाता है।
मछलियों को पकड़ने की विधियाँ- प्राचीनकाल से मछलियों को पकड़ा जाता है। पहले पत्थर व भालों द्वारा पकड़ी जाती थीं किन्तु अब उन्हें जटिल फन्दों, जालों व लाइनों द्वारा पकड़ा जाता है। हमारे देश में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग विधियाँ काम में लाई जाती हैं। मछलियाँ पकड़े जाने को मत्स्ययन कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राणियों का घरेलूकरण (ग्राम्यन), संवर्धन तथा आर्थिक महत्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न)|19 Videos
  • प्राणियों का घरेलूकरण (ग्राम्यन), संवर्धन तथा आर्थिक महत्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|9 Videos
  • प्राणियों का घरेलूकरण (ग्राम्यन), संवर्धन तथा आर्थिक महत्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघुरात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • प्रतिरक्षा तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|15 Videos
  • मानव का अध्यावरणी तन्त्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए प्रश्न -बहुविकल्पीय प्रश्न|20 Videos