Home
Class 10
BIOLOGY
रक्त क्या होता है? रक्त के विभिन्न घटकों...

रक्त क्या होता है? रक्त के विभिन्न घटकों की विवेचना करें तथा रक्त के महत्व को समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी बहुकोशिकीय जटिल जीव में शरीर की सभी कोशिकाओं तक ऑक्सीजन व पोषक पदार्थों की आपूर्ति करने वाला परिवहन माध्यम रक्त होता है। रक्त एक तरल संयोजी ऊतक (fluid connective tissue) है।
रक्त के विभिन्न घटक (Components of blood)

रक्त का तरल भाग प्लाज्मा कहलाता है। प्लाज्मा रक्त का लगभग 55% भाग बनाता है शेष भाग रक्त कणिकाएँ घेरे रहती हैं। प्लाज्मा में लगभग 92 प्रतिशत जल होता है तथा इसमें 8% अकार्बनिक व कार्बनिक पदार्थ, घुलित गैसें आदि पाई जाती हैं।
लाल रक्त कोशिकाएँ (Red Blood Corpuscles)—यह सर्वाधिक संख्या में पाई जाती है। वयस्क RBC केन्द्रक रहित होती है। इन्हीं में लाल रंग की परिवहन प्रोटीन हीमोग्लोबिन पाई जाती है।
श्वेत रक्त कोशिकाएँ (White Blood CorpusclesWBC)—यह अनेक प्रकार की कोशिकाएँ हैं जो केन्द्रक युक्त होती हैं। श्वेत रक्त कोशिकाएँ शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करती हैं।
बिंबाणु (Blood Platelets)-यह पूर्ण कोशिकाएँ न होकर, कोशिकाओं के खण्ड हैं जो रक्त के थक्का बनने में मदद करते हैं।
लाल रक्त कोशिकाएँ में पाये जाने वाले प्रतिजन (antigen) A व B की उपस्थिति के आधार पर रक्त के चार प्रमुख समूह होते हैं-A, B, AB तथा O |
रक्त का महत्व (Significance of Blood)- किसी बहुकोशिकीय जटिल जीव जैसे मनुष्य में रक्त जीवन का आधार है। इसके द्वारा सम्पादित निम्न कार्य .जीवन. बनाये रखने में मदद करते हैं -
• शरीर की समस्त कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुँचाना।
• कोशिकाओं तक पोषक पदार्थ, हार्मोन्स आदि पहुँचाना तथा उनमें बने अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उत्सर्जी अंगों तक ले जाना।
• शरीर का ताप एक-सा बनाये रखने में मदद करना।
• शरीर को रोगों से सुरक्षा प्रदान करना।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|39 Videos
  • मानव तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (सुमेलन सम्बंधी प्रश्न)|8 Videos
  • मानव तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( लघूत्तरात्मक प्रश्न)|19 Videos
  • माध्यमिक परीक्षा, 2019

    MITTAL PUBLICATION|Exercise खण्ड-द|18 Videos
MITTAL PUBLICATION-मानव तंत्र-पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्न)
  1. कैंसर पर एक संक्षिप्त लेख लिखें|

    Text Solution

    |

  2. कैंसर पर एक संक्षिप्त लेख लिखें|

    Text Solution

    |

  3. मानव श्वसन तंत्र में श्वासनली का क्या महत्व है? समझाइये।

    Text Solution

    |

  4. मानव श्वसन तंत्र में ब्रोन्किओल का क्या महत्व है? समझाइये।

    Text Solution

    |

  5. मानव श्वसन तंत्र में फेफड़े का क्या महत्व है? समझाइये।

    Text Solution

    |

  6. मानव नेत्र में सिलियरी मांसपेशियों का क्या कार्य है ?

    Text Solution

    |

  7. रक्त क्या होता है? रक्त के विभिन्न घटकों की विवेचना करें तथा रक्त के म...

    Text Solution

    |

  8. वृक्कों में मूत्र निर्माण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. नर जनन तंत्र का चित्र बनाइये। मानव में प्राथमिक जनन अंगों की क्रिया वि...

    Text Solution

    |

  10. तंत्रिका की संरचना को चित्र के माध्यम से समझाइये। हाइपोथैलेमस तथा पीय...

    Text Solution

    |