Home
Class 10
BIOLOGY
मानव हृदय की संरचना का सचित्र वर्णन कीजि...

मानव हृदय की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मनुष्य का हृदय (Human heart) मनुष्य का हृदय विशेष प्रकार की हृदयी पेशियों (cardiac muscles) से. बना, खोखला, बंद मुट्ठी के आकार का लाल रंग का अंग है। यह वक्ष गुहा में दोनों फेफड़ों के बीच स्थित होता है तथा इसका एक सिरा बायीं ओर झुका रहता है। हृदय एक दोहरी भित्ति के झिल्लीमय (membranous) आवरण से घिरा हुआ रहता है। इसे हृदयावरण (pericardium) कहते हैं। इसकी दोनों सतहों के बीच एक हृदयावरणी द्रव (pericardial fluid) भरा रहता है। यह हृदय की बाहरी आघातों से रक्षा करता है तथा घर्षण से बचाता है।

हृदय में चार कक्ष पाये जाते हैं। ऊपरी दो कक्ष अलिंद (atria) कहलाते हैं तथा यह रक्त प्राप्त (receive) करने का कार्य करते हैं। निचले दो अपेक्षाकृत बड़े कक्ष निलय (ventricles) कहे जाते हैं। अलिन्दों की भितियाँ अपेक्षाकृत पतली व निलय की मोटी होती हैं। बायें निलय की भित्ति । सर्वाधिक मोटी होती है। दोनों अलिंद एक पट द्वारा विभाजित रहते हैं जिसे . अन्तर अलिंद पट (inter auricular septum) कहते हैं। इसी प्रकार दोनों निलयों के बीच में एक अन्तरनिलयी पट (inter ventricular septum) होता है। बायाँ अलिंद बायें निलय में खुलता है। इस द्वार पर एक कपाट होता है जिसे द्विवलन कपाट (bicunspid valve) या । मिट्रल वाल्व (mitral valve) कहते हैं। दाहिनी ओर का अलिंद दायें निलय में खुलता है। इस द्वार पर त्रिवलन वाल्व (tricuspid valve) पाया जाता है। इन दोनों वाल्वों का सामान्य नाम अलिन्द निलय कपाट या एट्रियोवेन्ट्रिक्युलर वाल्व (atrio-ventricular valve) है। यह वाल्व रुधिर का विपरीत बहाव रोकते हैं, अर्थात रुधिर को अलिंद से निलय में तो जाने देते हैं लेकिन वापिस निलय से अलिंद में नहीं जाने देते। दायें अलिंद में महाशिरा (vena cava) खुलती है जबकि बायें अलिंद में फुफ्फुसीय शिरा शुद्ध रक्त लाती है। दायाँ निलय फुफ्फुसीय, धमनियों में खुलता है जबकि बायाँ निलय महाधमनी (aorta) में।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|49 Videos
  • माध्यमिक परीक्षा, 2019

    MITTAL PUBLICATION|Exercise खण्ड-द|18 Videos
MITTAL PUBLICATION-मानव तंत्र-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)
  1. मनुष्य के पाचन तंत्र का एक स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  2. मनुष्य की आहारनाल का नामांकित सचित्र वर्णन कीजिए। मनुष्य एवं खरगोश की ...

    Text Solution

    |

  3. मनुष्य की मुख गुहा की कार्य का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. साँस लेने की प्रक्रिया (breathing) को चित्र द्वारा समझाइये।

    Text Solution

    |

  5. मानव हृदय की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. हृदय की क्रिया विधि व इसमें रक्त के बहाव का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. उत्सर्जन क्या है? उत्सर्जी पदार्थ की प्रकृति के आधार पर जन्तु किस प्रक...

    Text Solution

    |

  8. बोमेन सम्पुट व वृक्क नलिका के स्वच्छ नामांकित चित्र द्वारा इनकी रचना स...

    Text Solution

    |

  9. मानव मादा की अण्डाशय की आतंरिक संरचना का वर्णन कीजिये। रजोचक्र की प्रा...

    Text Solution

    |

  10. प्रजनन की विभिन्न अवस्थाओं का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

    Text Solution

    |

  11. स्वायत्त तंत्रिका तंत्र का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. अन्तः स्त्रावी ग्रन्थियाँ किन्हें कहते हैं ? हमारे शरीर में पाये जाने ...

    Text Solution

    |