Home
Class 10
BIOLOGY
हृदय की क्रिया विधि व इसमें रक्त के बहाव...

हृदय की क्रिया विधि व इसमें रक्त के बहाव का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हृदय की क्रिया विधि-हृदय विशिष्ट प्रकार की पेशियों-हृदयी पेशी (cardiac muscles) का बना होता है। इसमें स्वप्रेरित लयबद्ध संकुचन व शिथिलन (automatic rhythmic contraction and relaxation) होते हैं। यह इन पेशियों की विशेषता है। हृदय के बायें भाग अर्थात् बायें अलिंद व बायें निलय में शुद्ध रक्त (oxygenated blood) तथा दायें भाग अर्थात् दायें अलिंद व दायें निलय में अशुद्ध रक्त (deoxygenated blood) बहता है। रक्त का मिश्रण नहीं होता। फुफ्फुसीय (pulmonary) व दैहिक (systemic) परिसंचरण अलग-अलग रहता है। इसे दोहरा परिसंचरण (double circulation) कहते हैं। बायें निलय व महाधमनी के बीच अर्धचंद्राकार वाल्व होते हैं। शरीर के विभिन्न भागों से अशुद्ध अपशिष्ट रक्त महाशिराओं (vena caval) द्वारा दायें अलिंद में आता है। त्रिवलन कपाट के खुलने के कारण यह अशुद्ध रक्त दायें अलिंद से दायें निलय में आ जाता है। दायें निलय के संकुचन से यहाँ भरा अशुद्ध रक्त फुफ्फुसीय धमनी (pulmonary arteries) में पम्प कर दिया जाता है, जो इसे शुद्ध होने के लिए फेफड़ों में ले जाती है। फेफड़ों में शुद्ध हुआ रक्त फुफ्फुसीय शिराओं (pulmonary veins) के माध्यम से बायें अलिंद में आता है। द्विवलन या मिट्रल वाल्व के खुलने से यह बायें अलिंद से बायें निलय में पहुँच जाता है। बायाँ निलय इस शुद्ध रक्त को अपने संकुचन द्वारा महाधमनी (aorta) में पम्प कर देता है। हृदय में होने वाला संकुचन प्रकुंचन (systole) तथा शिथिलन, अनुशिथिलन (diastole) कहलाता है। दोनों अलिंदों में एक साथ संकुचन होता है तथा दोनों निलय एक साथ संकुचन प्रदर्शित करते हैं। एक संकुचन व एक बार शिथिलन मिलकर एक हृदय चक्र (cardiac cycle) बनाते हैं। एक बार शरीर में परिसंचरण पूरा करने में रक्त हृदय से दो बार होकर गुजरता है अत: इसे द्विसंचरण (double circulation) कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|49 Videos
  • माध्यमिक परीक्षा, 2019

    MITTAL PUBLICATION|Exercise खण्ड-द|18 Videos
MITTAL PUBLICATION-मानव तंत्र-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)
  1. मनुष्य के पाचन तंत्र का एक स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  2. मनुष्य की आहारनाल का नामांकित सचित्र वर्णन कीजिए। मनुष्य एवं खरगोश की ...

    Text Solution

    |

  3. मनुष्य की मुख गुहा की कार्य का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. साँस लेने की प्रक्रिया (breathing) को चित्र द्वारा समझाइये।

    Text Solution

    |

  5. मानव हृदय की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. हृदय की क्रिया विधि व इसमें रक्त के बहाव का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. उत्सर्जन क्या है? उत्सर्जी पदार्थ की प्रकृति के आधार पर जन्तु किस प्रक...

    Text Solution

    |

  8. बोमेन सम्पुट व वृक्क नलिका के स्वच्छ नामांकित चित्र द्वारा इनकी रचना स...

    Text Solution

    |

  9. मानव मादा की अण्डाशय की आतंरिक संरचना का वर्णन कीजिये। रजोचक्र की प्रा...

    Text Solution

    |

  10. प्रजनन की विभिन्न अवस्थाओं का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

    Text Solution

    |

  11. स्वायत्त तंत्रिका तंत्र का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. अन्तः स्त्रावी ग्रन्थियाँ किन्हें कहते हैं ? हमारे शरीर में पाये जाने ...

    Text Solution

    |