Home
Class 10
BIOLOGY
स्वायत्त तंत्रिका तंत्र का वर्णन कीजिए।...

स्वायत्त तंत्रिका तंत्र का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

स्वायत्त तंत्रिका तंत्र (Autonomic Nervous. System)—यह परिधीय तंत्रिका तंत्र का ऐसा भाग है जिसके क्रिया कलापों पर मस्तिष्क का ऐच्छिक नियंत्रण नहीं रहता। अर्थात यह ऐसे अंगों वे कार्यों का नियंत्रण करता है जो हमारी इच्छा के अधीन नहीं होते। इसी कारण इसका नाम स्वायत्र (Autonomic) तंत्रिका तंत्र है। हृदय का कार्य, श्वसन, अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ आदि इसी तंत्र के अधीन होते हैं। मस्तिष्क व मेरुरज्जु से निकली तन्त्रिकाएँ इस भाग की भौतिक रचनाओं में शामिल हैं। इस तंत्र को भी दो प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है -
(i) अनुकम्पी तंत्रिका तंत्र (Sympathetic Nerous System)-इस तंत्र की सक्रियता से हृदय दर (heart beat) तेज हो जाती है, रक्त चाप बढ़ जाता है, पेशियों को रक्त आपूर्ति बढ़ जाती है।
• श्वसन दर (rate of respiration) बढ़ जाती है।
• आँखों की पुतली फैल जाती है, रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
• शरीर में कोशिकाओं को अधिक ग्लूकोज आपूर्ति के कारण अतिरिक्त ऊर्जा पैदा होती है। सतर्कता बढ़ा देता है। यह व्यक्ति को आपात स्थितियों से जूझने में समर्थ बनाता है। यह तंत्र एडीनल ग्रन्थि के हार्मोन के सामन्जस्य से कार्य करता है। यद्यपि यह शरीर के सामान्य कार्यों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। (ii) परानुकम्पी तंत्रिका तंत्र (Parasympathetic Nervous System)-इस तंत्र के प्रभाव अनुकम्पी तंत्र के प्रभावों के ठीक विपरीत होते हैं। इसकी सक्रियता से हृदय दर कम होती है। रक्त चाप (Blood pressure) कम होता है।
• श्वसन दर कम होती है।
• पुतलियाँ सिकुड़ जाती हैं।
• व्यक्ति की पेशियाँ शिथिल व आराम में (relaxed) रहती है।
• यह तंत्र ऊर्जा का संचयन करता है। यह लार व पाचक रसों के स्राव में वृद्धि करता है अत: पाचन शक्ति बढ़ाता है। व्यक्ति को आनन्द की अनुभूति कराता है। तनाव कम करता है।
• स्वस्थ व्यक्ति में दोनों तंत्रों का उचित समन्वयन आवश्यक होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|49 Videos
  • माध्यमिक परीक्षा, 2019

    MITTAL PUBLICATION|Exercise खण्ड-द|18 Videos
MITTAL PUBLICATION-मानव तंत्र-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)
  1. मनुष्य के पाचन तंत्र का एक स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  2. मनुष्य की आहारनाल का नामांकित सचित्र वर्णन कीजिए। मनुष्य एवं खरगोश की ...

    Text Solution

    |

  3. मनुष्य की मुख गुहा की कार्य का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. साँस लेने की प्रक्रिया (breathing) को चित्र द्वारा समझाइये।

    Text Solution

    |

  5. मानव हृदय की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. हृदय की क्रिया विधि व इसमें रक्त के बहाव का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. उत्सर्जन क्या है? उत्सर्जी पदार्थ की प्रकृति के आधार पर जन्तु किस प्रक...

    Text Solution

    |

  8. बोमेन सम्पुट व वृक्क नलिका के स्वच्छ नामांकित चित्र द्वारा इनकी रचना स...

    Text Solution

    |

  9. मानव मादा की अण्डाशय की आतंरिक संरचना का वर्णन कीजिये। रजोचक्र की प्रा...

    Text Solution

    |

  10. प्रजनन की विभिन्न अवस्थाओं का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

    Text Solution

    |

  11. स्वायत्त तंत्रिका तंत्र का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. अन्तः स्त्रावी ग्रन्थियाँ किन्हें कहते हैं ? हमारे शरीर में पाये जाने ...

    Text Solution

    |