Home
Class 10
BIOLOGY
अंगदान क्या है ? अंगदान का महत्व बताइए।...

अंगदान क्या है ? अंगदान का महत्व बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीवित या मृत व्यक्ति द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को कोई उत्तक या अंग का दान करना अंगदान कहलाता है। दाता द्वारा दान किया गया अंग ग्राही के शरीर में प्रत्यरोपित किया जाता है। इस तरह अंगदान से दूसरे व्यक्ति की जिन्दगी को न केवल बचाया जा सकता है। वरन उसे खुशहाल भी बनाया जा सकता है। ज्यादातर अंगदान दाता की मृत्यु के पश्चात ही होते है। एक निष्पाण देह से करीब 50 जरुरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है। अतः अंगदान हेतू देहदान महत्वपूर्ण है। बच्चे 90 वर्ष तक का बुजुर्ग भी अंगदान करने में सक्षम है।
मानव देह प्राकृति की सर्वोत्तम कृत्ति है , परन्तु यह कृति किसी भी स्थिति में स्थायी नहीं है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे हमारे शरीर का अस्तित्व लम्बे समय तक बनाए रखा जा सके ? इस श्रेणी के दान को हमारे दर्शन में सर्वश्रेष्ठ तथा सबसे पवित्र दान कहा गया है। भारत में हर वर्ष करीब दो लाख गुर्दे दान करने की आवश्यकता है जबकि मौजुदा समय में प्रतिवर्ष में 7000 से 8000 गुर्दे ही मिल पाते है। इसी प्रकार करीब 50,000 लोग हर वर्ष हृदय प्रत्यारोपण की आस में रहते है परन्तु उपलब्धता केवल 10 से 15 की ही है। प्रत्यारोपण के लिए हर वर्ष भारत में 50,000 यकृत की आवश्यकता है परन्तु केवल 700 व्यक्तियों को ही मौका प्राप्त हो पाता है। एक अनुमान के हिसाब से भारत में हर वर्ष करीब पाँच लाख लोग अंगों के ख़राब होने तथा अंग प्रत्यारोपण न हो पाने के कारण मृत्यु को प्राप्त हो जाते है।
यह अत्यंत खेद का विषय है कि प्राचीन रूढ़िवादी मान्यताओं के कारण भारत में अंगदान करने वालों की संख्या प्रति दस लाख व्यक्तियों में 0.8 है जबकि विकसित देशों में यह 10 से 30 है। ऐसे में आवश्यकता है कि हम अंगदान के महत्व को समझें और उन लोगों की मदद करें जिनका जीवन किसी अंग के अभाव में बड़ा कष्टप्रद है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रतिरक्षा एवं रक्त समूह

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • प्रतिरक्षा एवं रक्त समूह

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर सुमेलन सम्बन्धी प्रश्न|4 Videos
  • प्रतिरक्षा एवं रक्त समूह

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य -पुस्तक के प्रश्नोत्तर अतिलघुत्तरात्मक|17 Videos
  • पृथ्वी से बाहर जीवन की खोज

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( निबंधात्मक प्रश्न )|1 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|7 Videos
MITTAL PUBLICATION-प्रतिरक्षा एवं रक्त समूह -पाठ्य -पुस्तक के प्रश्नोत्तर लघुत्तरात्मक प्रश्न
  1. प्रतिरक्षी को परिभाषित करें।

    Text Solution

    |

  2. एण्टीजनी निर्धारक क्या होते है ?

    Text Solution

    |

  3. प्रतिरक्षी में हिन्ज का क्या अर्थ है ?

    Text Solution

    |

  4. रक्त क्या है ?

    Text Solution

    |

  5. खनिज को समझाइए ।

    Text Solution

    |

  6. आर एच कारक क्या है ? इसके महत्व को समझाइए।

    Text Solution

    |

  7. रक्तदान क्या है ? समझाइए।

    Text Solution

    |

  8. रक्तदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ लिखें।

    Text Solution

    |

  9. अंगदान की आवश्यकता समझाइए।

    Text Solution

    |

  10. ABO रुधिर वर्ग के लिए उत्तरदायी जीन प्रारुपों को समझाइए।

    Text Solution

    |

  11. प्रतिरक्षियों की संरचना को समझाइए।

    Text Solution

    |

  12. गर्भ रक्ताणुकोरकता को समझाइए।

    Text Solution

    |

  13. रक्ताधान की प्रक्रिया कैसे संपादित की जाती है ?

    Text Solution

    |

  14. अंगदान क्या है ? अंगदान का महत्व बताइए।

    Text Solution

    |

  15. परासरण की व्याख्या करें ?

    Text Solution

    |