Home
Class 10
BIOLOGY
राजस्थान में पारम्परिक जल संग्रहण की विभ...

राजस्थान में पारम्परिक जल संग्रहण की विभिन्न पद्धतियों का वर्णन कीजिए ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

राजस्थान में पारम्परिक जल संग्रहण की निम्नलिखित पद्धतियाँ हैं -
1. खड़ीन - खड़ीन मिट्टी का बना अस्थायी तालाब होता है जिसे किसी ढालवाली भूमि के नीचे निर्मित करते हैं इसके दो तरफ मिट्टी की दीवार ( धोरा ) तथा तीसरी तरफ पत्थर की मजबूत दीवार होती है | पानी की मात्रा अधिक होने पर खड़ीन भर जाता है और पानी अगली खड़ीन में चला जाता है | जब खड़ीन का पानी सूख जाता है तो उसमें कृषि की जाती है |
2. तालाब - राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण की प्राचीन पद्धतियों में तालाब प्रमुख है पुरुषों तथा स्त्रियों के नहाने हेतु अलग - अलग तालाब बने होते थे | तालाब की तलहटी पर कुआँ बना होता है जिसे बेरी कहते हैं | जल संचयन की यह प्राचीन विधि आज भी अपना महत्त्व रखती है तथा भूमि जल स्तर बढ़ाने का एक वैज्ञानिक आधार है |
3. झील- राजस्थान में प्राकृतिक एवं कृत्रिम दोनों प्रकार की झीलें पायी जाती हैं | झीले वर्षाजल संग्रहण की अति प्राचीन पद्धति है | झीलों से रिसने वाला पानी जल स्रोतों जैसे कुँए, बावड़ी, कुंड आदि का जलस्तर बढ़ाता है |
4. बावड़ी - राजस्थान में बावड़ियों का अपना स्थान है | ये जल संचयन की पुरानी तकनीक है | बावड़ी में उतरने हेतु सीढ़ियाँ तथा तिबारे बने होते थे | ये कलाकृतियों से संपन्न होती थीं |
5. टोबा - थार के रेगिस्तान में टोबा जल संग्रहण का प्रमुख पारम्परिक स्रोत है | यह नाड़ी के आकार का होता है किन्तु नाड़ी से गहरा होता है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघुत्तरात्मक प्रश्न)|25 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य - पुस्तक के प्रश्नोत्तर (अति लघुत्तरात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • प्रतिरक्षा एवं रक्त समूह

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर निबंधात्मक प्रश्न|2 Videos
  • भारतीय वैज्ञानिक जीवन परिचिय एव उपलब्धियाँ

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर निबंधात्मक प्रश्न|3 Videos
MITTAL PUBLICATION-प्रमुख प्राकृतिक संसाधन-पाठ्य - पुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न)
  1. जल संरक्षण व प्रबंधन के तीन सिद्धांत बताइये |

    Text Solution

    |

  2. सामाजिक वानिकी क्या है ?

    Text Solution

    |

  3. कोयले के प्रकारों के नाम लिखिए ?

    Text Solution

    |

  4. सततपोषणीय विकास से क्या तात्पर्य है ?

    Text Solution

    |

  5. वन्य जीव संरक्षण से क्या तात्पर्य है ?

    Text Solution

    |

  6. जल संरक्षण व प्रबंधन के उपाय लिखिए ?

    Text Solution

    |

  7. वन संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डालिये |

    Text Solution

    |

  8. वन जीवों के विलुप्त होने के कारणों का वर्णन कीजिए ?

    Text Solution

    |

  9. राजस्थान में पारम्परिक जल संग्रहण की विभिन्न पद्धतियों का वर्णन कीजिए ...

    Text Solution

    |

  10. चिपको आंदोलन पर लेख लिखिए ?

    Text Solution

    |

  11. प्राकृतिक संसाधन किसे कहते है ? इसके प्रकारों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. IUCN द्वारा वर्गीकृत प्रजातियों का वर्णन कीजिए ?

    Text Solution

    |