Home
Class 10
BIOLOGY
भोज्य सम्बन्धी पादपों पर एक लेख लिखिये।...

भोज्य सम्बन्धी पादपों पर एक लेख लिखिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हमें अपने दैनिक जीवन में कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। वह ऊर्जा हमें भोजन से मिलती है, जिन पौधों से हमें भोजन मिलता है, उनमें से प्रमुख हैं-
(क) अनाज-अनाज खाद्य पदार्थों में सबसे महत्त्वपूर्ण है। अनाज घास कुल (ग्रेमनी या पोएसी) के सदस्य हैं। इनसे हमें स्टार्च (मंड) मिलता है। अनाज में प्रमुख हैं-गेहूँ, चावल, मक्का, बाजरा ।
(ख) दाल-दालें प्रोटीन की उत्तम स्रोत हैं। ये लेग्यूमिनेसी की सदस्य हैं। दालों में प्रमुख है-चना, अरहर, मटर, मूंगफली, सोयाबीन।
(ग) तेल उत्पादक पौधे-तेल जटिल कार्बनिक यौगिक हैं जो हाइड्रोकार्बन, एस्टर, एल्कोहॉल, एल्डीहाइड आदि से बनते हैं। इन्हें निम्नलिखित प्रकार से वर्गीकृत किया जाता है-1. खाने योग्य तेल, 2. अखाद्य तेल, 3. सुगन्धित तेल
(घ) मसाले-मसालों का प्रयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने में होता है। इनका प्रयोग औषधि के रूप में भी होता है। इनमें से प्रमुख हैं-
काली मिर्च, जीरा, सौंफ, धनिया, लौंग, अजवायन, हल्दी, हींग, अदरक, दालचीनी, इलायची आदि।
(ङ) पेय पदार्थ-पेय पदार्थ प्राप्त कराने वाले पादपों में चाय और कॉफी सम्मिलित हैं।
(च) सब्जियाँ-सब्जियों से हमें विटामिन, खनिज तत्त्व, रश, जल आदि प्राप्त होते हैं। इन्हें पौधों के विभिन्न भागों जैसे-जड़, स्तम्भ, पर्ण, पुष्प, फल, बीज आदि से प्राप्त किया जाता है।
(छ) फल-पुष्प के अंडाशय के निषेचन से बनी शर्करा युक्त खट्टी-मीठी माँसल रसीली संरचना को फल कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादपों एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न)|9 Videos
  • पादपों एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघुत्तरात्मक प्रश्न)|38 Videos
  • पादपों एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर ( निबंधात्मक प्रश्न )|5 Videos
  • पृथ्वी की संरचना

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (सुमेलन सम्बन्धी प्रश्न)|8 Videos