Home
Class 10
BIOLOGY
मधुमक्खी पालन में मक्खियों के श्रम विभाज...

मधुमक्खी पालन में मक्खियों के श्रम विभाजन को समझाइए तथा इसका महत्त्व लिखिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मधुमक्खी के छत्तों में तीन प्रकार की मक्खियाँ होती हैं। -
श्रमिक, नर और रानी मक्खी। इन सभी मक्खियों में अधिक संख्या में श्रमिक मक्खियाँ होती हैं। कुछ नर मक्खियाँ होती हैं और एक रानी मक्खी होती है। नर और मादा मक्खी की अपनी पहचान है। नर मधुमक्खी की आँखें बड़ी होती हैं। मादा मधुमक्खी का उदर लंबा होता है। गन्धयुक्त पदार्थ के स्रावण के कारण छत्ते पर नर मधुमक्खी का नियंत्रण होता है। इस नियंत्रण की वजह से श्रमिक मक्खियाँ छत्ते पर रहकर कार्य करती हैं।
रानी मक्खी छत्ते से बाहर नहीं जाती है। नर मक्खियाँ रानी मक्खी को पूरे जीवन के लिए शुक्राणु देती हैं। इसके बाद नर मक्खी या तो स्वत: मर जाती है या उन्हें छत्ते से बाहर निकाल दिया जाता है। रानी मक्खी दो प्रकार के अंडे देती है। निषेचित अंडे से श्रमिक या रानी मक्खियाँ बनती हैं। वे निषेचित अंडे जिनके लार्वा को .रॉयल जैली. नामक पोषक पदार्थ लगातार खिलाया जाता है, वे रानी मक्खी में परिवर्धित हो जाती हैं। शेष लार्वा श्रमिक मधुमक्खियाँ बनती हैं। श्रमिक मक्खियों में विषयुक्त डंक होता है जिससे वे अपने शत्रु से बचाव करती हैं। श्रमिक मक्खियाँ फूलों से मकरन्द इकट्ठा कर उसे शहद में बदलती हैं, फिर उसे छत्ते के कोष्ठकों में रखती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादपों एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न)|9 Videos
  • पादपों एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघुत्तरात्मक प्रश्न)|38 Videos
  • पादपों एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर ( निबंधात्मक प्रश्न )|5 Videos
  • पृथ्वी की संरचना

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (सुमेलन सम्बन्धी प्रश्न)|8 Videos