Home
Class 10
BIOLOGY
पृथ्वी की आन्तरिक संरचना को समझाइए। नामा...

पृथ्वी की आन्तरिक संरचना को समझाइए। नामांकित चित्र भी बनाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पृथ्वी तीन प्रकार की परतों से बनी है-भूपर्पटी, मेंटल, क्रोड।
भूपर्पटी-यह पृथ्वी की सबसे ऊपरी ठोस परत है। इसकी मोटाई 8 से 40 km तक मानी जाती है। इसी भाग में महासागर और महाद्वीप स्थित हैं।
भूपर्पटी का 70% भाग जल से ढका है। शेष 30% भाग स्थल है। भूपर्पटी की मोटाई 8 से 40 km तक मानी जाती है। भूपर्पटी की मोटाई सभी स्थानों पर समान नहीं है। इसी अंतर की वजह से पहाड़ और समुद्र पृथ्वी पर पाए जाते हैं।
मेंटल-यह पृथ्वी की सबसे मोटी परत है। यह अर्द्ध ठोस अवस्था में हैं। यह अधिकांशतः गर्म पिघली चट्टानों से बनी है। इन सिलिकेट चट्टानों में लोहे व मैग्नेशियम की मात्रा भूपर्पटी की तुलना में अधिक है। इस परत में उबलते हुए द्रव की तरह बुलबुले उठते रहते हैं। यह परत पृथ्वी के मध्य भाग व पर ऊपर-नीचे होती रहती है।
क्रोड—यह भाग सबसे गर्म तथा सबसे गहराई पर है। बाह्य क्रोड तरल अवस्था में है और आन्तरिक क्रोड ठोस है। यह भाग पृथ्वी का सबसे सघन भाग है। आन्तरिक क्रोड के घूर्णन का कोणीय वेग पृथ्वी की तुलना में थोड़ा अधिक होता है। क्रोड के कारण ही पृथ्वी में चुम्बकत्व का गुण होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पृथ्वी की संरचना

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न|10 Videos
  • पृथ्वी की संरचना

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघूत्तरात्मक प्रश्न)|37 Videos
  • पृथ्वी की संरचना

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • पादपों एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबंधात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • पृथ्वी से बाहर जीवन की खोज

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( निबंधात्मक प्रश्न )|1 Videos