Home
Class 10
PHYSICS
काँच के आयताकार स्लैब में अपवर्तन का अध्...

काँच के आयताकार स्लैब में अपवर्तन का अध्ययन एक प्रयोग द्वारा कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

उद्देश्य - काँच के आयताकार स्लैब से अपवर्तन का अध्ययन करना |
आवश्यक सामग्री - ड्राइंग बोर्ड, सफेद कागज़, पिनें, पेंसिल एवं पटरी (स्केल) आदि |

क्रियाविधि - (i) ड्राइंग बोर्ड पर सफेद कागज़ की एक शीट, ड्राइंग पिनों की सहायता से लगाकर काँच का एक आयताकार स्लैब रखिए |
(ii) पेंसिल से स्लैब की रूपरेखा खींचकर उसे ABCD से इंगित कीजिए |
(iii) चार ऑलपिन लेकर दो पिनों माना E व F को ऊर्ध्वाधर इस प्रकार लगाते हैं कि पिनों को मिलाने वाली रेखा AB से कोई कोण बनाती हुई हो | पिन E तथा F के प्रतिबिम्बों को विपरीत फलक से देखते हैं तथा दो पिनों माना G तथा H को इस प्रकार ऊर्ध्वाधर लगाते हैं कि ये पिनें एवं E व F के प्रतिबिम्ब एक सीधी रेखा पर स्थित हों |
(iv) पिनों तथा स्लैब को हटाकर चित्रानुसार आरेख बनाते हैं |
प्रेक्षण एवं निष्कर्ष - इस क्रियाकलाप से यह निष्कर्ष निकलता है कि प्रकाश की किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाते समय अपने पूर्व मार्ग से विचलित हो जाती है | इस घटना को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य - पुस्तक के प्रश्नोत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • प्रकाश

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य - पुस्तक के प्रश्नोत्तर (अति लघुत्तरात्मक प्रश्न)|16 Videos
  • प्रकाश

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (आंकिक प्रश्न)|20 Videos
  • कार्य ऊर्जा एवं शक्ति

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर - आंकिक प्रश्न|16 Videos
  • विधुत धारा

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न )|32 Videos