Home
Class 10
PHYSICS
एक धारावाही परिनालिका छड़ चुम्बक के समान...

एक धारावाही परिनालिका छड़ चुम्बक के समान व्यवहार करती है। इस कथन की व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

धारावाही परिनालिका की छड़ चुम्बक से समानता (Resemblance of current carrying solenoid with magnetic rod) धारावाही परिनालिका एवं छड़ चुम्बक में निम्नलिखित समानताएँ होती हैं
1. छड़ चुम्बक एवं धारावाही परिनालिका दोनों को स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाए जाने पर दोनों के अक्ष उत्तर एवं दक्षिण दिशाओं में ठहरते हैं। 
2. दोनों ही लोहे के छोटे-छोटे टुकड़ों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
3. छड़ चुम्बक एवं धारावाही परिनालिका दोनों के समान ध्रुवों में प्रतिकर्षण एवं समान ध्रुवों में आकर्षण होता है।
4. छड़ चुम्बक एवं धारावाही परिनालिका दोनों के निकट कम्पास सुई विक्षेपित हो जाती है।
5. छड़ चुम्बक एवं स्वतंत्रता पूर्वक लटकी धारावाही परिनालिका के निकट कोई तार लाने पर दोनों ही विक्षेपित हो जाती हैं।
यद्यपि धारावाही परिनालिका छड़ चुम्बक की भाँति व्यवहार करती है, लेकिन इन दोनों के चुम्बकीय क्षेत्र में असमानता होती है। छड़ चुम्बक के चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता इसके सिरों पर अधिकतम तथा मध्य में शून्य होती है जबकि धारावाही परिनालिका का चुम्बकीय क्षेत्र लगभग एक समान होता है
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विधुत धारा

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न )|32 Videos
  • विधुत धारा

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघूत्तरीय प्रश्न )|14 Videos
  • प्रकाश

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (आंकिक प्रश्न)|20 Videos
  • सड़क सुरक्षा शिक्षा

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबंधात्मक प्रश्न )|7 Videos