Home
Class 10
PHYSICS
बैटरी को लम्बे समय तक प्रयोग में लाने के...

बैटरी को लम्बे समय तक प्रयोग में लाने के लिए क्या - क्या सावधानियाँ जरूरी है ? विस्तारपूर्वक बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रत्येक बैटरी की सीमित आयु होती है , परन्तु कुछ दशाओं में इसकी प्रयोग अवधि कम हो जाती है -
1. इल्क्ट्रोलाइट स्तर - अगर बैटरी में इलेक्ट्रॉलाइट स्तर कम है तो प्लेटों में रासायनिक क्रिया नहीं होगी। इसके कम होने के निम्नलिखित कारण हो सकते है -
(i) बैटरी के खोल में लीकेज होना
(ii) बैटरी में सही समय पर पानी नहीं डालना।
(iii) बैटरी को अति आवेशित करना। अत्यधिक पानी डालने से इलेक्ट्रोलाइट तनु हो जाता है और ढक्कनों से बाहर निकलकर बैटरी के टर्मिनलों पर जंग लगा देता है।
2. अति आवेशन - अति आवेशन में बैटरी के अंदर अत्यधिक गैस उत्पन्न होती है जो आंतरिक ऊष्मा उत्पन्न करती है। दोनों ही दशाओं में प्लेटों को नुकसान पहुँचता है।
3. निम्न आवेशन - खराब आवेशन प्रक्रिया से बैटरी पूर्ण आवेशित नहीं हो पाती है। इससे प्लेटों पर सल्फेट जमा हो जाता है और सामान्य आवेशन से यह दूर नहीं होता। इसकी कमी से इन्जिन स्टार्ट नहीं हो पाता।
4. जंग - अधिक पानी डालने से एवं गैसों के संघनन से बैटरी के टर्मिनलों पर जंग लग जाता है। जिसके कारण अत्यधिक विधुत प्रतिरोध लगता है और बैटरी का आवेशन कम हो जाता है।
5. साइकलिंग - बैटरी को पूर्ण आवेशन से पूर्ण निरवेशन करने में और पूर्ण निरवेशन से पूर्ण आवेशन करने में बैटरी की धनात्मक प्लेटों से सक्रिय तत्व गायब हो जाते है। इससे बैटरी का जीवनकाल कम होता है।
6. ताप - अति आवेशन से बैटरी में अत्यधिक ऊष्मा उत्पन्न होती है जो बैटरी के जीवनकाल को कम करती है। कम आवेशन से सल्फेट प्लेटों पर जमा हो जाता है। अतः अति आवेशन व निम्न आवेशन दोनों से ताप पर प्रभाव पड़ता है जिससे बैटरी की आयु कम हो जाती है।
7. कम्पन - कार की बैटरी ठीक प्रकार से रखी होनी चाहिए । उत्पन्न होने से कनेक्शन ढीले हो जाते है , इसके अतिरिक्त बैटरी का केस टूट सकता है जिससे प्लेटों व इलेक्ट्रोलाइट पर प्रभाव पड़ता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सड़क सुरक्षा शिक्षा

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न )|19 Videos
  • विधुत धारा

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न )|32 Videos
MITTAL PUBLICATION-सड़क सुरक्षा शिक्षा -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबंधात्मक प्रश्न )
  1. वाहन चालकों पर एल्कोहॉल का सेवन करने से क्या प्रभाव पड़ता है ?

    Text Solution

    |

  2. कोहरे में ड्राइविंग करते समय वाहन चालाक को किन - किन बातों का ध्यान...

    Text Solution

    |

  3. सड़क दुर्घटनाओं में लगने वाली चोटों व उनके उपचार पर एक टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. प्रकाशित दर्पण कितने प्रकार के होते है ? ये वाहन चालकों की किस प्र...

    Text Solution

    |

  5. वाहन में प्रयुक्त होने वाले इंडिकेटरों के बारे में बताइए।

    Text Solution

    |

  6. कार बैटरी का सचित्र वर्णन कीजिए। इसकी कार्यविधि समझाइए।

    Text Solution

    |

  7. बैटरी को लम्बे समय तक प्रयोग में लाने के लिए क्या - क्या सावधानियाँ जर...

    Text Solution

    |