Home
Class 10
CHEMISTRY
तत्वों के निम्नलिखित गुण आवर्त सरणी में ...

तत्वों के निम्नलिखित गुण आवर्त सरणी में किस प्रकार आवर्तिता दर्शाते है - परमाणु त्रिज्या

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परमाणु त्रिज्याओं में आवर्तिता (Periodicity in atomic radii) -
(a) आवर्त में- आवर्त में बाएं से दाएं ओर जाने पर परमाणु त्रिज्याएँ घटती जाती है। उदाहरण के लिए , II आवर्त में लिथियम परमाणु सबसे बड़ा तथा फ्लूओरीन परमाणु सबसे छोटा है क्योकि आवर्त सरणी के किसी आवर्त में बाएं से दाएं चलते जाने पर प्रोटॉनों की संख्या (नाभिकीय आवेश बढ़ जाता है तथा एलेक्ट्रोन भी बढ़ते है परन्तु वे उसी कक्ष में जुड़ते जाते है । नाभिकीय आवेश बढ़ने के कारण इलेक्ट्रॉन नाभिक की ओर तेजी से आकर्षित होते है और नाभिक के निकट होते है। इस कारण से परमाणु का आकार छोटा हो जाता है।
(b) वर्ग में - किसी वर्ग में ऊपर से नीचे चलने पर परमाणु त्रिज्याएँ बढ़ती है क्योकि जैसे-जैसे नाभिकीय आवेश बढ़ता है, इलेक्ट्रॉनिक कोशो की संख्या बढ़ती जाती है। जिसके कारण बाहृतम कक्ष के इलेक्ट्रॉनों को आकर्षित करने की क्षमता घटती, अत: परमाणु त्रिज्या बढ़ती है।
उदाहरण -
`{:(" IA IIA IIIA IVA VA VIA शून्य वर्ग"),(1" प्रथम H-------------------He "),("आवर्त "),("परमाणु " ),("त्रिज्या (pm)37 93"):}`
`{:("द्वितीय ",Li,Be,B,C,N,O,F,Ne),("आवर्त ",,,,,,,,),("परमाणु ",,,,,,,,),("त्रिज्या (pm) ",123,89,82,77,75,73,72,131):}`
`{:("तृतीय ",Na,Mg,Al,Si,P,Cl,Ar,),("आवर्त ",,,,,,,,),("परमाणु ",,,,,,,,),("त्रिज्या (pm)",157,136,125,117,110,109,99,174):}`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु सिद्धान्त, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण व गुणधर्म

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न)|15 Videos
  • परमाणु सिद्धान्त, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण व गुणधर्म

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (सुमेलन संबंधी प्रश्न)|57 Videos
  • परमाणु सिद्धान्त, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण व गुणधर्म

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न )|7 Videos
  • दैनिक जीवन में रसायन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठय पुस्तक के प्रश्नोत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न)|1 Videos
  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं उत्प्रेरक

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर निबन्धात्मक प्रश्न|9 Videos