Home
Class 11
PHYSICS
क्षैतिज में गतिमान कोई लम्बा पत्ता ( चित...

क्षैतिज में गतिमान कोई लम्बा पत्ता ( चित्र) 4km/h की चाल से चल रहा है | एक बालक इस पर ( पट्टे के सापेक्ष ) 9km/h की चाल से कभी आगे कभी पीछे अपने माता - पिता के बीच दौड़ रहा है | माता व पिता के बीच 50 m की दूरी है | बाहर किसी स्थिर प्लेटफार्म पर खड़े एक प्रेक्षक के लिए, निम्नलिखित का मान प्राप्त करिए
(a) पट्टे की गति की दिशा में दौड़ रहे बालक की चाल,
(b) पट्टे की गति की दिशा के विपरीत दौड़ रहे बालक की चाल,
(c) बच्चे द्वारा (a) व (b) में लिया गया समय यदि बालक की गति का प्रेक्षण उसके माता या पिता करें तो कौन - स उत्तर बदल जाएगा ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना बायीं ओर से दायीं ओर की दिशा धनात्मक है | बालक की चाल पट्टे के सापेक्ष
`v_(1)=9kmm/h.`
लम्बे पट्टे की चाल `v_(2)=4km//h.`
(a) जब बालक पट्टे की गति की विपरीत दिशा में दौड़ता है तो स्थिर प्रेक्षक की अपेक्षा बालक की चाल
`v=v_(1)+v_(2)`
`=9+4=13km//h.` ( बायें से दायें)
(b) जब बालक पट्टे की गति को विपरीत दिशा में दौड़ता है,
`v'=4-9=-5km//h` ( दायें से बायें)
ऋण चिन्ह यह बताता है कि बालक पट्टे की गति की विपरीत दिशा में दौड़ता हुआ प्रतीत होता है |
(c) माता - पिता के बीच की दूरी `= s = 50 m`.
चूँकि बालक और माता - पिता एक ही पट्टे पर स्थित हैं अतः किसी भी स्थिर प्रेक्षक के लिए बालक की चाल पिता से माता की ओर या माता से पिता की ओर 9 km/h. होगी अर्थात बालक की चाल किसी भी माता या पिता की अपेक्षा 9 km/h. ही होगी |
`therefore` Case (a) व (b) में बालक द्वारा लिया गया समय
`t=(0.05km)/(9km//h)=(0.5)/(9)` घंटा
`t=(0.5)/(9)xx60xx60=20`सेकण्ड
समय 20 सेकण्ड रह जाएगा यदि माता या पिता बालक की गति का प्रेक्षण करते हैं |
यदि कोई एक माता या पिता गति को देखता है तो भी (a) व (b) के लिए उत्तर अपरिवर्तनीय होगा | यह इसलिए है कि किसी एक माता या पिता की अपेक्षा बालक की चाल 9 km/h. है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सरल रेखा में गति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (बहुचयनात्मक प्रश्न-)|16 Videos
  • सरल रेखा में गति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (रिक्त स्थानों को की पूर्ति कीजिए-)|10 Videos
  • सरल रेखा में गति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अभ्यास (पाठ्यपुस्तक के प्रश्न)|22 Videos
  • समतल रेखा में गति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|26 Videos