Home
Class 12
CHEMISTRY
निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है ?...

निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है ?

A

Al का प्रथम आयनन विभव, Mg के प्रथम आयनन विभव से कम है |

B

Mg का द्वितीय आयनन विभव, Na के द्वितीय आयनन विभव से अधिक है |

C

Na का प्रथम आयनन विभव, Mg के प्रथम आयनन विभव से कम है |

D

Mg का तृतीय आयनन विभव, Al के तृतीय आयनन विभव से अधिक है |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

`Na_(11) = 1s^(2),2s^(2),2p^(6), 3s^(1)`
`Mg_(12) = 1s^(2), 2s^(2), 2p^(6), 3s^(2)`
`Al_(13) = 1s^(2), 2s^(2), 2p^(6), 3s^(2), 3p^(1)`
(a) Mg में 3s-कक्षक पूर्ण भरा हुआ है, अतः Al के `3p^(1)` कक्षक की तुलना में इससे एक इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित करने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यक्ता होगी है | स्पष्ट है कि Al की प्रथम आयनन ऊर्जा, Mg से कम होगी |
(b) द्वितीय आयनन विभव के लिए, Na के `2p^(6)` कक्षक से इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होगा जबकि Mg के `3s^(1)` कक्षक से एक इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होगा | `2p^(6)` कक्षक पूर्ण भरा होने के कारण `3s^(1)` कक्षक से अधिक स्थायी है | अतः Na के द्वितीय आयनन विभव का मान, Mg के द्वितीय आयनन विभव से अधिक है |
(c) प्रथम आयनन विभव के लिए, Na के `3s^(1)` कक्षक से तथा Mg के `3s^(2)` कक्षक से इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होता है | Mg का `3s^(2)` कक्षक पूर्ण भरा होने के कारण Na के `3s^(1)` कक्षक से अधिक स्थायी है | अतः Na का प्रथम आयनन विभव, Mg के प्रथम आयनन विभव से कम होता है |
(d) तृतीय आयनन विभव के लिए, Mg के `2p^(6)` कक्षक से तथा Al के `3s^(1)` कक्षक से इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होता है | Mg का `2p^(6)` कक्षक पूर्ण भरा होने के कारण Al के `3s^(1)` कक्षक से अधिक स्थायी है | अतः Mg का तृतीय आयनन विभव Al के तृतीय आयनन विभव से अधिक है |
अतः विकल्प (b) में दिया गया कथन असत्य है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • आवर्ती वर्गीकरण

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न II (एक या एक से अधिक विकल्प सही है/है )|4 Videos
  • आवर्ती वर्गीकरण

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise दृढ़कथन - कारण प्रकार|2 Videos
  • अयस्क, खनिज एवं धातु निष्कर्षण

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise विश्लेषणात्मक प्रशन|13 Videos
  • ऊष्मा एवं ऊष्मागतिकी

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise विश्लेषणात्मक प्रश्न|24 Videos