Home
Class 10
PHYSICS
विशिष्ट आपतित किरणों के उपयोग द्वारा...

विशिष्ट आपतित किरणों के उपयोग द्वारा गोलीय दर्पण से प्रतिबिम्ब निर्माण का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी भी प्रतिबिम्ब के बनने के लिए कम से कम दो परावर्तित किरणों का प्रतिच्छेदन होना आवश्यक है। प्रतिबिम्ब के स्थान के निर्धारण के लिए हम दोनों ही प्रकार के दर्पणों के लिए कुछ विशिष्ट आपतित किरणों का उपयोग करते हैं।
(i) अक्ष के समांतर किरण - अवतल दर्पण में मुख्य अक्ष के समांतर आपतित किरण AL दर्पण से परावर्तन के पश्चात् फोकस बिंदु (F) से होती हुई LA . दिशा में गमन करती है। चित्र (a) और उत्तल दर्पण में किरण AL परावर्तन के पश्चात् अपसरित होती है , जिसे पीछे की ओर बढ़ाने पर फोकस बिंदु (F) पर मिलती है। ऐसा लगता है कि परावर्तित किरण LA फोकस से अपसरित हो रही है।

(ii) फोकसीय किरण - अवतल दर्पण के फोकस बिंदु से गुज़रते वाली किरण BM चित्र (a) परावर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष के समांतर गमन करती है। इसी तरह उत्तल दर्पण के मुख्य फोकस कि ओर जाने वाली किरण BM परावर्तन के पश्चात् MB दिशा में मुख्य अक्ष के समांतर गमन करती है। चित्र (b)

(iii) अभिलम्ब किरण - दोनों ही प्रकार के दर्पणों में वक्रता केंद्र से गुजरने वाली किरण अथवा वक्रता केंद्र कि ओर आपतित किरण परावर्तन के पश्चात् पुनः उसी दिशा में गमन कर जाती है। जैसा कि चित्र (a) तथा (b) में दर्शाया गया है। इसका कारण यह है कि वक्रता केंद्र से दर्पण के प्रत्येक बिंदु को मिलाने वाली रेखा दर्पण के उस बिंदु पर अभिलम्ब होती है। इस स्थिति में आपतन कोण और परावर्तन कोण के मान शून्य होते हैं।

(iv) तिर्यक किरण - दोनों ही प्रकार के दर्पणों के लिए दर्पण के पृष्ठ पर आपतित तिर्यक किरण परावर्तन के पश्चात् परावर्तन के नियम से दूसरे तिर्यक दिशा में गमन कर जाती है। तिर्यक रेखा दर्पण के जिस बिंदु पर आपतित होती है तो उस बिंदु से वक्रता त्रिज्या को मिलाने वाली रेखा से तिर्यक रेखा जो कोण बनाती हैं , वह आपतन कोण है। उसी के संगत परावर्तन कोण पर उस तिर्यक किरण का परावर्तन हो जाएगा। जैसा कि चित्र (a) तथा (b) में दर्शाया गया है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश (LIGHT)

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आंकिक प्रश्न -|16 Videos
  • प्रकाश (LIGHT)

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न - )|29 Videos
  • प्रकाश

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|7 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न )|4 Videos
SANJEEV PUBLICATION-प्रकाश (LIGHT)-अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर निबन्धात्मक प्रश्न -
  1. विशिष्ट आपतित किरणों के उपयोग द्वारा गोलीय दर्पण से प्रतिबिम्ब ...

    Text Solution

    |

  2. दर्पण सूत्र कि स्थापना लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. गोलीय दर्पण के लिए बिम्ब कि दूरी u , प्रतिबिम्ब कि दूरी v एवं फोकस ...

    Text Solution

    |

  4. आवर्धनता को परिभाषित कीजिए और इसका मान ज्ञात करने का सूत्र निका...

    Text Solution

    |

  5. अपवर्तन के निम्न उदाहरणों को विस्तार से समझाइये - अग्रिम सूर्योदय ...

    Text Solution

    |

  6. पूर्ण आन्तरिक परावर्तन क्या है ?

    Text Solution

    |

  7. अपवर्तन के निम्न उदाहरणों को विस्तार से समझाइये - वर्ण विक्षेपण।

    Text Solution

    |

  8. मानव के नेत्र का नमांकित चित्र बनाकर इसके विभिन्न भागों को समझाओ...

    Text Solution

    |

  9. मानव आँख का नमांकित चित्र बनाइये। कॉर्निया , नेत्र लेंस एवं दृष्...

    Text Solution

    |

  10. मानव नेत्र की संरचना का नामांकित चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  11. निकट दृष्टि , दूरदृष्टि एवं जरादृष्टि दोष के कारण लिखिए एवं इन द...

    Text Solution

    |

  12. जब एक बिम्ब अवतल दर्पण की वक्रता केंद्र एवं फोकस के बीच में रखा...

    Text Solution

    |

  13. प्रकाश के अपवर्तन की परिभाषा लिखिए।

    Text Solution

    |

  14. अपवर्तन के नियम लिखिए।

    Text Solution

    |

  15. सूर्योदय से कुछ समय पहले सूर्यास्त के कुछ समय पश्चात् तक सूर्य...

    Text Solution

    |

  16. श्वेत प्रकाश के वर्ण विक्षेपण से क्या अभिप्राय है ?

    Text Solution

    |

  17. प्रकाश के पूर्ण आतंरिक परावर्तन से क्या अभिप्राय है ?

    Text Solution

    |

  18. एक अवतल लेंस से प्रतिबिम्ब का बनना , दर्शाने का कारण किरण चित्र ...

    Text Solution

    |

  19. माध्यम के अपवर्तनांक की परिभाषा लिखिए।

    Text Solution

    |

  20. निकट- दृष्टि दोष क्या है। इसका निवारण किस प्रकार किया जाता है।

    Text Solution

    |