Home
Class 10
PHYSICS
मानव आँख का नमांकित चित्र बनाइये। कॉर...

मानव आँख का नमांकित चित्र बनाइये। कॉर्निया , नेत्र लेंस एवं दृष्टि पटल के कार्यों को समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts


(i) श्वेत पटल - यह आँख के गोले के ऊपर सतह पर एक मोटी सख्त , सफ़ेद एवं अपारदर्शक तह के रूप में होता है। इसका कार्य आँख के गोले की आकृति को बनाये रखना एवं आँख की बाहरी चोट से रक्षा करना होता है।
(ii) कॉर्निया या स्वच्छमण्डल - यह श्वेत पटल के सामने का कुछ उभरा हुआ भाग होता है। इसे श्वेत पटल के ऊपरी एवं नीचे के भागों को जोड़ने वाली पारदर्शक तह भी कह सकते हैं। प्रकाश इसी पतली झिल्ली से होकर नेत्र में प्रवेश करता है।
(iii) परितारिका या आइरिस - यह कॉर्निया के पीछे एक अपारदर्शक परदा होता है। यह गहरा पेशीय डायफ्राम होता है , जो पुतली के साइज को नियंत्रित करता है।
(iv) तारा या पुतली - आइरिस के बीच वाले छिद्र को तारा कहते हैं। इसकी विशेषता यह है की मांसपेशियों की सहायता से अधिक प्रकाश ही प्रवेश कर सके । अतः यह नेत्र में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करती है।
(v) नेत्र लेंस - आइरिस के पीछे एक मोटा उत्तल लेंस होता है जिसे नेत्र लेंस कहते हैं। यह लेंस मुलायम एवं पारदर्शक पदार्थ का बना होता है तथा मांसपेशियों की सहायता से अपने निश्चित स्थान पर टिका रहता है। समान्यतया इस उत्तल लेंस के तल की वक्रता त्रिज्या 1 सेमी तथा पीछे के तल की त्रिज्या लगभग 6 मीमी . होती है। मासपेशियो पर तनाव को परिवर्तित कर इस लेंस की वक्रता त्रिज्या को परिवर्तित किया जा सकता है। इसी लेंस से देखने वाली वस्तु का उल्टा , छोटा एवं वास्तविक प्रतिबिम्ब बनता है।
(vi) जलीय द्रव - नेत्र लेंस एवं स्वच्छ मण्डल के बीच के स्थान में एक पारदर्शक पतला द्रव भरा रहता है जिसे जलीय द्रव कहते हैं। इसमें कुछ सधारण नमक घुला रहता हैं तथा इसका अपवर्तनांक 1.337 होता है।
(vii) रक्त पटल या कॉरॉइड - यह श्वेत पटल के नीचे अंदर की ओर एक काले रंग की झिल्ली होती है। काली होने के कारण यह आपतित प्रकाश का शोषण कर लेती है जिससे आँख के गोले के भीतर प्रकाश का परावर्तन नहीं हो पाता है। इसके पृष्ठ भाग में बहुत -सी रक्त की धमनी एवं शिराएँ होती हैं , जो नेत्र का पोषण करती हैं।
(viii) दृष्टिपटल या रेटिना - यह रक्तपटल के नीचे एक कोमल सूक्ष्म झिल्ली होती है , जिसमें वृहत संख्या में प्रकाश सुग्राही कोशिकाएँ होती हैं। प्रदीप्ति होने पर प्रकाश सुग्राही कोशिकाएँ सक्रिय हो जाती हैं तथा विधुत सिंगनल उत्पन्न करती हैं। ये सिग्नल द्रक तंत्रिकाओं द्वारा मस्तिष्क तक पहुँचा दिए जाते हैं। मस्तिष्क सिग्नलों की व्याख्या करता है तथा अंततः इस सूचना को संसाधित करता है , जिससे की हम किसी वस्तु को जैसी है , वैसी ही देख लेते हैं। दृष्टिपटल के लगभग बीच में एक वृत्ताकार स्थान होता है जिसे पीत बिंदु कहते हैं। जब वस्तु का प्रतिबिम्ब पीत बिंदु पर बनता है तो सबसे स्पष्ट दिखाई देता है।
(ix) कचाभ द्रव - नेत्र लेंस एवं रेटिना के बीच जो पारदर्शक द्रव भरा रहता है उसे कचाभ द्रव कहते हैं। इसका अपवर्तनांक भी 1.337 होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश (LIGHT)

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आंकिक प्रश्न -|16 Videos
  • प्रकाश (LIGHT)

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न - )|29 Videos
  • प्रकाश

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|7 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न )|4 Videos
SANJEEV PUBLICATION-प्रकाश (LIGHT)-अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर निबन्धात्मक प्रश्न -
  1. गोलीय दर्पण के लिए बिम्ब कि दूरी u , प्रतिबिम्ब कि दूरी v एवं फोकस ...

    Text Solution

    |

  2. आवर्धनता को परिभाषित कीजिए और इसका मान ज्ञात करने का सूत्र निका...

    Text Solution

    |

  3. अपवर्तन के निम्न उदाहरणों को विस्तार से समझाइये - अग्रिम सूर्योदय ...

    Text Solution

    |

  4. पूर्ण आन्तरिक परावर्तन क्या है ?

    Text Solution

    |

  5. अपवर्तन के निम्न उदाहरणों को विस्तार से समझाइये - वर्ण विक्षेपण।

    Text Solution

    |

  6. मानव के नेत्र का नमांकित चित्र बनाकर इसके विभिन्न भागों को समझाओ...

    Text Solution

    |

  7. मानव आँख का नमांकित चित्र बनाइये। कॉर्निया , नेत्र लेंस एवं दृष्...

    Text Solution

    |

  8. मानव नेत्र की संरचना का नामांकित चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  9. निकट दृष्टि , दूरदृष्टि एवं जरादृष्टि दोष के कारण लिखिए एवं इन द...

    Text Solution

    |

  10. जब एक बिम्ब अवतल दर्पण की वक्रता केंद्र एवं फोकस के बीच में रखा...

    Text Solution

    |

  11. प्रकाश के अपवर्तन की परिभाषा लिखिए।

    Text Solution

    |

  12. अपवर्तन के नियम लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. सूर्योदय से कुछ समय पहले सूर्यास्त के कुछ समय पश्चात् तक सूर्य...

    Text Solution

    |

  14. श्वेत प्रकाश के वर्ण विक्षेपण से क्या अभिप्राय है ?

    Text Solution

    |

  15. प्रकाश के पूर्ण आतंरिक परावर्तन से क्या अभिप्राय है ?

    Text Solution

    |

  16. एक अवतल लेंस से प्रतिबिम्ब का बनना , दर्शाने का कारण किरण चित्र ...

    Text Solution

    |

  17. माध्यम के अपवर्तनांक की परिभाषा लिखिए।

    Text Solution

    |

  18. निकट- दृष्टि दोष क्या है। इसका निवारण किस प्रकार किया जाता है।

    Text Solution

    |

  19. काँच के स्लैब द्वारा प्रकाश के अपवर्तन का किरण चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  20. 5 cm लंबा कोई बिम्ब 10 cm फोकस दुरी के किसी अभिसारी लेंस से 25 cm दु...

    Text Solution

    |