Home
Class 10
PHYSICS
समान्तर क्रम संयोजन का आवश्यक परिपथ बनात...

समान्तर क्रम संयोजन का आवश्यक परिपथ बनाते हुए तुल्य प्रतिरोध का सूत्र ज्ञात करो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समान्तर क्रम संयोजन - चित्र में तीन प्रतिरोध `R_(1),R_(2),R_(3)` समान्तर क्रम में संयोजित किये गये है। प्रत्येक प्रतिरोध का पहला सिरा एक साथ संयोजित करके A बिन्दु पर एवं प्रत्येक प्रतिरोध का दूसरा सिरा एक साथ संयोजित करके B बिन्दु पर परिपथ में चित्र के अनुसार संयोजन किये गये है। इस प्रकार के संयोजन को समान्तर क्रम में संयोजन कहते है।
समान्तर क्रम संयोजन का तुल्य प्रतिरोध का सूत्र -
तीनों प्रतिरोधों के समान्तर क्रम में वोल्ट मीटर (V) तथा परिपथ में कुल प्रवाहित धारा के मान ज्ञात करने हेतु अमीटर A श्रेणीक्रम में संयोजित किया गया है समान्तर क्रम में प्रत्येक प्रतिरोध में प्रवाहित धारा का मान अलग - अलग होगा परन्तु प्रत्येक प्रतिरोध के सिरों पर विभवान्तर समान होगा।

यदि प्रतिरोध `R_(1),R_(2),R_(3)` में प्रवाहित धारा का मान क्रमशः `I_(1),I_(2),I_(3)` हो तथा परिपथ में विभवान्तर V हो तो ओम के नियमानुसार -
`{:(I_(1)=(V)/(R_(1))),(I_(2)=(V)/(R_(2))),(I_(3)=(V)/(R_(2))):}]` . . . .(i)
परिपथ में कुल धारा `I=I_(1)+I_(2)+I_(3)` . . . (ii)
समीकरण (i) का मान (ii) में रखने पर -
`I=(V)/(R_(1))+(V)/(R_(2))+(V)/(R_(3))` . . . (iii)
यदि A तथा B बिंदुओं के बीच तुल्य प्रतिरोध का मान R हो तो -
`I=V/R` . . . (iv)
समीकरण (iii) व (iv) की तुलना करने पर -
`V/R=(V)/(R_(1))+(V)/(R_(2))+(V)/(R_(3))`
अथवा `1/R=(1)/(R_(1))+(1)/(R_(2))+(1)/(R_(3))`
अर्थात समान्तर क्रम में संयोजित प्रतिरोधों के समूह के तुल्य प्रतिरोध का व्यत्क्रम पृथक प्रतिरोधों के व्यत्क्रमों के योग के बराबर होता है।
तीन से अधिक प्रतिरोध होने पर अर्थात n प्रतिरोध होने पर
`1/R=(1)/(R_(1))+(1)/(R_(2))+(1)/(R_(3))+ . . . .+(1)/(R_(n))`
अथवा `(1)/(R_(f))=(1)/(R_(1))+(1)/(R_(2))+(1)/(R_(3))+ . . . . +(1)/(R_(n))`
यदि किसी परिपथ में दो प्रतिरोध तार लगे हों तो
`1/R=(1)/(R_(1))+(1)/(R_(2))` या `(1)/(R)=(R_(1)+R_(2))/(R_(1)R_(2))`
या `R=(R_(1)R_(2))/(R_(1)+R_(2))`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विधुत धारा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (आंकिक प्रश्न)|7 Videos
  • विधुत धारा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (वस्तुनिष्ट प्रश्न)|10 Videos
  • विधुत धारा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|9 Videos
  • विद्युत धारा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|13 Videos
  • सड़क सुरक्षा शिक्षा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विद्युत (अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न) (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|4 Videos