Home
Class 10
PHYSICS
वन संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डालिये।...

वन संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डालिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वन इस पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। वनों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों का क्षय, मृदा अपरदन, वनीय जीवन का विनाश, जलवायु में परिवर्तन मरुस्थलीकरण, प्रदूषण में वृद्धि हो रही है अत: वनों के संरक्षण हेतु निम्न उपाय अपनाये जा सकते हैं-
(i) वनों की एक निश्चित सीमा तक कटाई की जानी चाहिए, वन काटने व वृक्षारोपण की दरों में समान अनुपात होना चाहिए ।
(ii) वनों की आग से सुरक्षा की जानी चाहिए। अतः इसके लिए निरीक्षण गृह व अग्नि रक्षा पथ बनाने चाहिए।
(iii) वनों को हानिकारक कीटों से दवा छिड़ककर तथा रोगग्रस्त वृक्षों को हटाकर रक्षा की जानी चाहिए ।
(iv) विविधतापूर्ण वनों को एकरूपतापूर्ण वनों से अधिक प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
(v) कृषि व आवास के लिए वन उन्मूलन एवं झूम पद्धति की कृषि पर रोक लगाई जानी चाहिए।
(vi) वनों की कटाई को रोकने के लिए ईंधन ब इमारती लकड़ी के नवीन वैकल्पिक स्रोतों को काम में लिया जाना चाहिए ।
(vii) वनों के महत्त्व के विषय में जनचेतना जागृत की जाये चिपको आंदोलन, शांत घाटी क्षेत्र आदि इसी जागरूकता, के परिणाम हैं। वन संरक्षण में सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं की महती भूमिका है।
(viii) बाँधों एवं बहुउद्देशीय योजनाओं को बनाते समय वन संसाधन संरक्षण का ध्यान रखना चाहिए।
(ix) सामाजिक वानिकी को प्रोत्साहन देना चाहिए तथा वन संरक्षण के नियमों एवं कानूनों की सख्ती से अनुपालना होनी चाहिए ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (वस्तुनिष्ट प्रश्न)|10 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न)|13 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • प्रकाश (LIGHT)

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आंकिक प्रश्न -|16 Videos
  • ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|6 Videos