Home
Class 10
PHYSICS
जीवाश्म ईंधन का वर्णन कीजिए।...

जीवाश्म ईंधन का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कोयला एवं पेट्रोलियम दोनों जीवाश्म ईधन हैं |
( अ) कोयला- यह एक ठोस कार्बनिक पदार्थ है | यह ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। कुल प्रयुक्त ऊर्जा का 35-40 प्रतिशत भाग कोयले से प्राप्त होता है । विभिन्न प्रकार के कोयले में कार्बन की मात्रा अलग-अलग होती है। कोयले से अन्य दहनशील व उपयोगी पदार्थ भी प्राप्त किये जाते हैं । वर्षों पूर्व वनस्पति के भूमि के नीचे दबने के कारण कालान्तर में कोयले का निर्माण हुआ। भूगर्भ में उच्च ताप व दबाव के कारण ये जीवावशेष कोयले में परिवर्तित हो गए। कोयले में कार्बन के अतिरिक्त हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, फॉस्फोरस तथा गंधक भी होता है । नमीरहित कार्बन की मात्रा के आधार पर कोयले को चार श्रेणियों में बाँटा गया है- एन्थ्रेसाइट (94-98%), बिटुमिनस (78-86%), लिग्नाइट (28-30% ) तथा पीट (27%)। हवा की अनुपस्थिति में 1000- 1400 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करने पर कोलतार, कोल गैस, अमोनिया प्राप्त होता है। भारत में कोयला मुख्यत: झारखण्ड, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल व आन्ध्रप्रदेश में पाया जाता है ।
( ब) पेट्रोलियम-इसका निमाण भी कोयले की भाँति वनस्यतियों एवं जीव-जन्तुओं के पृथ्वी के नीचे दबने तथा कालान्तर में उनके ऊपर उच्चदाब तथा ताप के आपतन के कारण हुआ। प्राकृतिक रूप में पाये जाने वाले पेट्रोलियम को अपरिष्कृत तेल, कच्चा तेल, चट्टानों का तेल आदि कहा जाता है । यह काले रंग का गाढ़ा द्रव होता है, जिसमें विभिन्न अवयवों को प्रभाजी आसवन विधि द्वारा पृथक् किया जाता है। प्रभाजी आसवन से पेट्रोल, डीजल, केरोसीन, प्राकृतिक गैस, वेसलीन, स्नेहक इत्यादि प्राप्त होते हैं।
ये दोनों ही जीवाश्म ईधन हैं जो प्रकृति के अनवीकरणीय संसाधन हैं इनके निर्माण में सैकड़ों वर्ष लगते हैं और प्रकृति में इनकी मात्रा सीमित है । इनका उपयोग बहुत ही विवेकपूर्ण, न्यायोचित तरीकों से करने की आवश्यकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षों में राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पूछे गए प्रश्न|12 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न )|37 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|11 Videos
  • प्रकाश (LIGHT)

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आंकिक प्रश्न -|16 Videos
  • ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|6 Videos
SANJEEV PUBLICATION-प्रमुख प्राकृतिक संसाधन -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)
  1. वन्य जीव संरक्षण हेतु क्या-क्या उपाय किये गये हैं ? समझाइए।

    Text Solution

    |

  2. जीवाश्म ईंधन का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |