Home
Class 10
PHYSICS
ऊर्जा के रूपांतरण में होने वाले विभिन्...

ऊर्जा के रूपांतरण में होने वाले विभिन्न के क्षय को समझाइये। इन क्षयो को कम करने के लिए क्या किया जा सकता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऊर्जा के रूपांतरण में होने वाले क्षय मुख्यतः निम्न प्रकारो में पाए जाते है -
ऊष्मा ऊर्जा - जब कोई कार्य किया जाता है , तो घर्षण , हवा का प्रतिरोध एवं अन्य प्रतिबाधाओं के कारण ऊर्जा का कुछ अंश ऊष्मा ऊर्जा में क्षयित हो जाता है तथा वह वस्तु जिस पर कार्य किया जाता है , गरम हो जाती है तथा ऊर्जा का कक्षाय अधिकांश भाग ऊष्मा ऊर्जा में बदलने से उसकी दक्षता में कमी हो जाती है । उदाहरण के लिए एक ताप दीप्त बल्ब में ऊष्मा ऊर्जा के रूप में ऊर्जा का अधिकांश भाग अनुपयोगी हो जाता है।
प्रकाश ऊर्जा - दैनिक जीवन में प्रेक्षित होता है की विभिन्न प्रकार की दहन प्रक्रियाओ में ऊष्मा ऊर्जा उपयोगी होती है , किन्तु ऊर्जा का कुछ भाग ध्वनि प्रकाश ऊर्जा के रूप में अवश्य ही अनुपयोगी होकर क्षय हो जाता है।
ध्वनि ऊर्जा - कुछ ऐसी प्रक्रियाओ होती है , जिनमे ऊर्जा का कुछ भाग ध्वनि ऊर्जा के रूप में अनुपयोगी होकर क्षय हो जाता है। इन प्रक्रियाओ में मुख्यतः टक्कर , घर्षण आदिशामिल किये जा सकते है है। इन प्रक्रियाओ के कारण अनु में उत्पन्न कम्पन्न दाब तरंगो में बदल जाते है , जो ध्वनि उत्पन्न करती है। उदाहरणके लिए जब किसी ड्रिलिंग मशीने से छेद निकाले जाते है , तो इस दौरान अवांछित एवं अनुपयोगी ध्वनि सुनाई देती है।
विद्युत उत्पादन से लेकर विद्युत संचरण , वितरण , भण्डारण एवं उपभोग तक की क्रियाओ में भी हर स्तर पर ऊर्जा रूपांतरण की प्रक्रियाओ होती है , जिनमे ऊर्जा क्षय होता है।
वाहनों के आंतरिक दहन इंजनों में ईंधन ( डीजल , पेट्रोल , गैस आदि ) की रासायनिक ऊर्जा के क्रमबद्ध रूपांतरणों में ऊर्जा क्षय ऊष्मा , ध्वनि व प्रकाश स्वरूपों में होता रहता है। इसी कारण वाहनों की दक्षता ईंधन की कुल ऊर्जा क्षमता की लगभग चौथाई ही प्राप्त होती है।
ऊर्जा क्षय को कम करने के उपाय -
(i) यदि कार्य करने के कई विकल्प हो , तो ऐसा विकल्प चुने जो अधिक ऊर्जा दक्षता रखता हो।
(iii) अधिक स्टार रेटिंग वाले विद्युत् उपकरण लगभग 30 % तक कम बिजली की खपत करते है। अतः प्रयोग में लिए जाने वाले उपकरण यथसंभव अधिक स्टार रेटिंग के होने चाहिए ।
ज्यादा क्षमता के उपकरण अधिक ऊर्जा की खपत एवं ऊर्जा क्षय करते है , अतः आवश्यकता के अनुरूप ही क्षमता वाले उपकरण काम में लेने चाहिए ।
(v) बिजली के उपभोग में बचत करने के लिए तथा ऊर्जा के क्षय पर अंकुश लगाने के लिए लाइटिंग हेतु CFL व LED लाइटो का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि इनका औसत सेवाकाल उच्च होता है तथा कम शक्ति की लाइट से अधिक तीव्रता का प्रकाश प्राप्त होता है।
(vi) गर्मी व सर्दी में वातानुकूलन मकानों में ऊष्मा विनिमय से बहुत ऊर्जा नष्ट हो जाती है। इसे कम करने के लिए घर की दीवारों व छतो को ऊष्मारोधी बनाना चाहिए। ताकि वातानुकूलन पर होने वाला खर्च एवं क्षय कम किया जा सके।
(vii)प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत्रों का संरक्षण एवं विवेकपूर्ण उपभोग से भी ऊर्जा क्षय कम किया जा सकता है।
(viii) विद्युत उत्पादन के लिए अधिक दक्ष निकाय का उपभोग करना चाहिए तथा साथ ही नवीनकरणीय ऊर्जा स्रोत्र , पवन ऊर्जा , सौर ऊर्जा , जैविक गैस आदि उपभोग में लेने चाहिए , इनमे न्यूनतम ऊर्जा में भरी कमी ला सकते है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न)|27 Videos
  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण लघुत्तरात्मक प्रश्न|41 Videos
  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|20 Videos
  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|4 Videos
  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न )|4 Videos
SANJEEV PUBLICATION-कार्य, ऊर्जा और शक्ति -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)
  1. ऊर्जा किसे कहते है ? सिद्ध कीजिये की वस्तु द्वारा संपन्न कार्य उसक...

    Text Solution

    |

  2. विद्युत ऊर्जा क्या है ? निम्न संयंत्रों में विद्युत ऊर्जा का उत्पादन...

    Text Solution

    |

  3. विद्युत ऊर्जा क्या है ? निम्न संयंत्रों में विद्युत ऊर्जा का उत्पादन...

    Text Solution

    |

  4. विद्युत ऊर्जा क्या है ? निम्न संयंत्रों में विद्युत ऊर्जा का उत्पादन...

    Text Solution

    |

  5. एक आदर्श सरल लोलक की कुल ऊर्जा संरक्षित रहती है सरल लोलक की भिन्न अवस...

    Text Solution

    |

  6. ऊर्जा के रूपांतरण में होने वाले विभिन्न के क्षय को समझाइये। इन क्...

    Text Solution

    |

  7. सौर ऊष्मा संयंत्र और सौर प्रकाश वोल्टीय ऊर्जा संयंत्र की कार्यप्रणाल...

    Text Solution

    |

  8. ऊर्जा के गैर परम्परागत स्रोत्रों पर आधारित विद्युत उत्पादन के किन्ही ...

    Text Solution

    |

  9. सरल लोलक की माध्य स्थिति से विस्थापन की किसी स्थिति में स्थितिज ऊर्...

    Text Solution

    |