Home
Class 10
PHYSICS
जल संरक्षण व प्रबंधन के उपाय लिखिए।...

जल संरक्षण व प्रबंधन के उपाय लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जल संरक्षण के प्रबंधन के उपाय
जल संरक्षण आज विश्व की सर्वोपरि प्राथमिकताओं में से होनी चाहिए। जल संरक्षण हमें घर में , घर के बाहर , बाग - बगीचे , खेत - खेलिहान हर जगह करना चाहिए।
जल संरक्षण जीवन का संरक्षण है जल संरक्षण हेतु निम्न उपाय करने चाहिए -
1. घरेलू जल संरक्षण - घरेलू उपयोग में जल की बर्बादी को रोका जाना चाहिए।
2. घर के बाहर जल संरक्षण - सार्वजनिक पार्क , गली - मौहल्ले , अस्पताल , स्कूलों आदि में जहौ कहीं भी नल की टोटियाँ खराब हो या पाइप से पानी लीक हो रहा हो तो तुरंत जलदाय ऑफिस में या संबंधित व्यक्ति को सुचना दें।
3. वृक्षारोपण - वृक्षा हमारे अभिन्न मित्र है ये हमें छाया , फल , लकड़ी प्रदान करते है जमीन का कटाव रोकते है , बाढ़ से सुरक्षा करते है। जहाँ ज्यादा वृक्ष होते है वहाँ अच्छी बारिश होती है जिससे बारिश में नदी नाले भर जाते है और पानी की कमी नहीं हो पाती। इसलिए लगातार वृक्षारोपण करते रहना चाहिए।
4. पानी की जरूरत को कम करने के लिए , औद्योगिक क्षेत्र , कारखानों आदि में आधुनिक तकनीक को प्रयोग में लेना चाहिए।
5. वर्षा जल संसाधन - बारिश में छतों से वर्षा का पानी संचय करना चाहिए यह पानी कपड़े धोने , बागवानी आदि कार्यों हेतु उत्तम है।
6. पानी की बर्बादी रोकने , वर्षा जल का संचयन करने , लगातार वृक्षारोपण करने तथा पानी को प्रदूषण से बचाने हेतु लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए।
7. सिंचाई फब्बारा विधि व टपकन /बूँद विधि से की जानी चाहिए। इस दिशा में पहला कदम है समाकलित जल सम्भर , प्रबंधन द्वारा जल संसाधनों का वैज्ञानिक प्रबंधन , दूसरा कदम है वर्षा जल संग्रहण।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( लघूत्तरात्मक प्रश्न )|3 Videos
  • प्रकाश (LIGHT)

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आंकिक प्रश्न -|16 Videos
  • ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|6 Videos