Home
Class 10
PHYSICS
अपशिष्ट प्रबंधन के दो तरीकों को समझाइये।...

अपशिष्ट प्रबंधन के दो तरीकों को समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अपशिष्ट प्रबन्धन के दो तरीके -
(1) भूमि भराव - यह अपशिष्ट निपटान का एक बहुत ही साफ और कम खर्च वाला तरीका है। भूमि भराव में गड्डों में कूड़ा डालने के बाद ऊपर से निश्चित मात्रा में प्रायः मिट्टी डाल दी जाती है, भूमि भराव के चारों तरफ चिकनी मिट्टी भी डालने का प्रावधान है, इससे दुर्गन्ध और जीवाणुओं के प्रसार को रोका जाना संभव हो पाता है। यह एक प्रकार के कंपोस्टिंग की व्यवस्था होती है और इससे नए पौधों के पोषण को तो बल मिलता है खाली पड़े गड्डों को भूमि भराव के बाद उपयोग में लाने की संभावना बढ़ जाती है। भूमि भराव गैस निकासी के लिए भूमि भराव प्रणाली स्थापित की जा सकती है। इस गैस को एकत्रित कर विद्युत उत्पादन किया जा सकता है।
(2) भस्मीकरण-भस्मीकरण में अपशिष्टों को आग लगाकर जला दिया जाता है। इस विधि में वायुप्रदूषण की अतिरिक्त वृद्धि होने के कारण यह विधि अधिक व्यापक नहीं हो पाई है, परन्तु प्लास्टिक के थैलों, अस्पतालों से निकले दवाओं के खाली गत्तों, ऑपरेशन थियेटर में उपयोग में लाने के बाद फेंके जाने वाले सामानों के निस्तारण की कोई अन्य तरकीब भस्मीकरण के अतिरिक्त उपलब्ध नहीं है। भस्मीकरण खर्चीली प्रणाली भी है। कृत्रिम वस्तुओं के निपटान के लिए यह प्रणाली उपयोग में ली जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न )|30 Videos
  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण लघुत्तरात्मक प्रश्न|41 Videos