Home
Class 10
PHYSICS
पृथ्वी के बाहर जीवन के विषय में वर्तमान ...

पृथ्वी के बाहर जीवन के विषय में वर्तमान वैज्ञानिक सोच को समझाइये | आपकी अपनी सोच क्या है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वैज्ञानिको के अनुसार हमारी आकाशगंगा में एक अरब पृथ्वी के समान संसार है, इनमे से अनेक पृथ्वी की तरह चट्टानी है | अंतरिक्ष से पृथ्वी की सतह की छवि या इसी तरह की छवियों को दर्ज करना एक भली भाँति विकसित विज्ञान है | ब्राह्माण्ड में दिखाई देने वाले तत्व निश्चित तौर पर बड़े फासले के साथ भौगोलिक दृष्टि से संरचनाओं के रूप में संगठित है, यह फासला या तो ग्रहो के बीच तारो के बीच या गैलेक्सियों के बीच का फासला है |
अभी तक दूरवीनो द्वारा जीवन का कोई साक्ष्य नहीं मिला है | हालाँकि पृथ्वी की दूरबीनें सौर प्रणाली के बाहर स्थित किसी ग्रह की सतह की विशेषताये नहीं बता सकती इसलिए अन्य ग्रहो पर जीवन की खोज जारी है | अभी तक पृथ्वी के बाहर जीवन का कोई निर्विवाद सबूत नहीं मिला है, अन्य ग्रहो पर जीवन के लिए सैद्धांतिक आधारों का वैज्ञानिक अध्ययन प्रगति पर है |
कुछ वैज्ञानिक उन तारो के लिए सिद्धांत प्रतिपादित कर रहे है जिनके ग्रहो पर जीवन हो सकता है क्योकि जीनव के अस्तित्व के लिए समग्र मापदंड नाजुक है अतः आम सहमित यह है कि केवल पुराने तारो के इर्द-गिर्द चक्कर लगाने वाले ग्रहो पर जीवन सकता है | इससे वे ये सिद्धांत बनायेगे कि हमारी मिल्की वे गैलेक्सी के किस भाग में जीवन होने कि संभवना सबसे अधिक है |
वैज्ञानिको का यह भी मानना है कि अन्तरिक्ष में जीवन प्रचुर संख्या में उपस्थित है यह भी माना जाता है कि जीवन कि उतपत्ति पृथ्वी पर नहीं हुई थी, पृथ्वी पर जीवन सूक्ष्म रूप में बाह्य अंतरिक्ष से आया है |
वैज्ञानिको का मानना है कि पृथ्वी जैसा ग्रह बनते समय अत्यधिक गर्म व विस्फोटक होता है लगभग 50 करोड़ से एक अरब वर्ष का समय पिण्ड को इतना ठंडा होने में लगा जाता है कि निर्जीव रासायनिक यौगिकों के संयोग से जीवन की उत्पत्ति हो सके |
अब तक ज्ञात जानकारी के अनुसार पृथ्वी पर ही विविधता पूर्ण जीवन पाया जाता है पृथ्वी पर पाए जाने वाले जीवो में मानव सर्वाधिक विकसित जीव है |
Promotional Banner