Home
Class 10
PHYSICS
सुश्रुत के जीवन वृत्त एवं विज्ञान में उन...

सुश्रुत के जीवन वृत्त एवं विज्ञान में उनके योगदान का वर्णन करो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीवनवृत्तः सुश्रुत का जन्म छः सौ ईसा पूर्व हुआ। वे विश्वामित्र के वंशज थे। उन्होंने वाराणसी स्थित धन्वन्तरी के आश्रम में प्रारम्भिक चिकित्सा ज्ञान प्राप्त किया।
(1) दुनियाँ के पहले शल्य चिकित्सक थे, जिन्होंने शल्य चिकित्सा का परिष्कृत ज्ञान सम्पूर्ण विश्व को प्रदान किया।
(2) सुश्रुत ने शल्य क्रिया को परिष्कृत करते हुये अनेक जटिल ऑपरेशन प्रस्तुत किये तथा शल्य चिकित्सा में प्रयोग आने वाले 101 यंत्रों का समस्त संसार को ज्ञान प्रदान किया।
(3) .सुश्रुत संहिता. नामक की रचना की, जिसमें शल्य चिकित्सा का विस्तार से वर्णन मिलता है।
(4) अपूर्ति दोष के निजी विचार जोसेफ लिस्टर से बहुत पहले प्रस्तुत किये। चिकित्सा से पूर्व अपने उपकरणों को गर्म करने के लिये निर्देशित किया कि सूक्ष्म जीवाणु मर जाये तथा अपूर्ति दोष समूल नष्ट हो जाये। 
(5) रक्त का थक्का जमने से रोकने के लिये विषहीन लीच का उपयोग किया।
(6) अपने ग्रन्थों में नाक, कान व होठों आदि की प्लास्टिक सर्जरी के उदाहरणों का वर्णन किया। सुश्रुत को विश्व स्तर पर प्लास्टिक सर्जरी का पिता माना गया।
(7) सुश्रुत ने अस्पतालों की साफ-सफाई संबंधी अनेक उपयोगी निर्देश दिये।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • भारतीय वैज्ञानिक : जीवन परिचय एवं उपलब्धियाँ

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्म्क प्रश्न)|5 Videos
  • ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • भारतीय वैज्ञानिक: जीवन परिचय एव उपलंब्धीय

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न - )|1 Videos