Home
Class 10
BIOLOGY
मेण्डल के जीवन का संक्षिप्त परिचय दीजिये...

मेण्डल के जीवन का संक्षिप्त परिचय दीजिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ग्रिगर मेण्डल का जन्म 22 जुलाई 1822 में हिन्जेंडार्फ नगर के सिलीसिया ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही हुई थी। बचपन में इनके पिता ने इनको बागवानी का ज्ञान दिया। सन 1843 में वे आस्ट्रिया देश के ब्रून शहर में ईसाई पादरी की दीक्षा के लिए गये तथा सन 1847 में इसी शहर के एक गिरजाघर में पादरी हो गये। सन 1851 में वियना विश्वविद्यालय में प्राकृतिक विज्ञान, भौतिकी तथा गणित का अध्ययन करने लगे । 1854 में वहाँ से लौटकर वे चर्च के स्कूल में अध्यापन करने लगे। अपने गिरिजाघर के बगीचों में इन्होने मटर की कई प्रजातियाँ उगाई और उन पर संकरण या प्रजनन प्रयोग किये। सन 1856 से 1864 तक निरंतर प्रयोग करने के बाद निकाले निष्कर्षों को उन्होंने सन 1865 में पादप संकरणों पर प्रयोग नामक शीर्षक से ब्रून सोसाइटी ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के समक्ष प्रस्तुत किया।
परन्तु दुर्भाग्यवश उनके कार्यों कई महत्ता को उस समय कोई नहीं समझ पाया। 6 जनवरी 1884 में उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के सोलह वर्ष बाद सन 1900 में हॉलैण्ड के ह्यूगो - डि - व्रीज , आस्ट्रिया के एरिक वान शरमार्क तथा जर्मनी के कार्ल कोरेन्स नामक तीन अन्य वैज्ञानिक भी अलग - अलग स्वतंत्र प्रयोग द्वारा उस निष्कर्ष पर पहुँचे , जिस पर मेण्डल 34 वर्ष पूर्व पहुँच चुके थे । मेण्डल के प्रयोगों का महत्व समझ में आते ही उनका नाम विश्व प्रसिद्ध हो गया और उन्हें आनुवंशिकी का जनक कहा जाने लगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • आनुवांशिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( बहुचयनात्मक प्रश्न ) -|10 Videos
  • आनुवांशिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न )-|10 Videos
  • आनुवांशिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise निबन्धात्मक प्रश्न -|9 Videos
  • जैव विविधता एवं इसका संरक्षण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|5 Videos
SANJEEV PUBLICATION-आनुवांशिकी -अन्य महत्त्चपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न )
  1. मेण्डल की सफलता के कारण लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. मेण्डल पृथक्करण के नियम को समझाइये।

    Text Solution

    |

  3. मेण्डल के जीवन का संक्षिप्त परिचय दीजिये।

    Text Solution

    |

  4. मेण्डलवाद क्या है ? मेण्डलवाद की पुनः खोज किसने की ?

    Text Solution

    |

  5. स्वतंत्र अपव्यूहन के नियम की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. संकर पूर्वज संकरण किसे कहते है ? यह कितने प्रकार का होता है ?

    Text Solution

    |

  7. मेण्डल के आनुवांशिकता के नियमों का महत्व लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. मेण्डल ने अपने प्रयोगों के लिए कौनसे विपर्यासी लक्षणों का चयन किया था...

    Text Solution

    |

  9. मेण्डल के कौनसे नियम एक संकर संकरण द्वारा तथा कौनसे नियम द्विसंकर संक...

    Text Solution

    |

  10. लार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए

    Text Solution

    |

  11. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- मृत्युदर

    Text Solution

    |

  12. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- जन्मदर

    Text Solution

    |

  13. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। जीन प्रारूप

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। प्रभावी लक्षण

    Text Solution

    |

  15. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। अप्रभावी लक्षण

    Text Solution

    |

  16. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। एक संकर संकरण

    Text Solution

    |

  17. पित्त पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए

    Text Solution

    |

  18. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- मृत्युदर

    Text Solution

    |